सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें भाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में सुस्ती के बीच स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही। सोने के भाव 100 रुपये फिसलकर 28,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।
औद्योगिक मांग में नरमी से चांदी 645 रुपये फिसलकर 42,880 रुपये प्रति किलो पर आ गई। कारोबारियों का कहना है कि यूक्रेन में संकट गहराने के संकेतों के बीच विदेशी बाजारों में गिरावट के चलते सोने के दाम में गिरावट दर्ज की।
मांग में रही कमी
इसके अलावा, ज्वेलर्स और रिटेलरों की तरफ से भी मांग कम रही। वहीं, निवेशकों ने बुलियन से अपने फंड मजबूत होते इक्विटी बाजार में हस्तांतरित किए। लंदन में सोने के भाव 0.3 फीसदी घटकर 1,300.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गए।
घरेलू बाजार में सोने में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर भी हुआ। सोना की आठग्रामी गिन्नी के भाव 24,700 रुपये प्रति पर आ गए। चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये की गिरावट रही। चांदी सिक्का लिवाली भाव 76,000 और बिकवाली 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।