{"_id":"a4c1b4945b106fe47dbbdbeb0c23d3bc","slug":"gold-and-silver-price-down-again-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, जानिए भाव?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, जानिए भाव?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 15 Nov 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वें दिन एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में गिरावट एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है।
विज्ञापन
रिटेलर और ज्वेलर्स की तरफ से मांग कम रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 225 रुपये गिरकर 26,135 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। विदेशी बाजारों में गिरावट का भी असर स्थानीय स्तर पर कीमतों पर हुआ। वहीं, औद्योगिक मांग में सुस्ती से चांदी के भाव भी 800 रुपये लुढ़क कर 34,600 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में नरमी के साथ घरेलू बाजार में खरीदारी सुस्त रही। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें चार साल के निचले स्तर पर आ गई हैं। डॉलर की मजबूती से भी वैकल्पिक निवेश के रूप में सोने की मांग कमजोर रही।
विज्ञापन
सिंगापुर में सोने के भाव 1.1 फीसदी गिरकर 1,149.87 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी 2.4 फीसदी नीचे 15.28 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। घरेलू बाजार में सोने-चांदी में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर भी हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये उतरकर 23,600 रुपये प्रति पर बिकी।
विज्ञापन
चांदी सिक्कों में भी 1,000 रुपये की नरमी आई। सराफा बाजार में चांदी सिक्का लिवाली भाव 57,000 और बिकवाली 58,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।