लगातार तीसरे दिन सोना हुआ सस्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत से बृहस्पतिवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में सोने की चमक फीकी रही।
दिल्ली बाजार में भी यह सोने का भाव 255 रुपए घटकर एक महीने के न्यूनतम स्तर 30,425 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 540 रुपए टूटकर 45,700 रुपए प्रति किलोग्राम रही। चांदी पिछले दो सत्रों में कुल 960 रुपए घटी है।
विदेशी बाजारों में भी गिरा सोना
लदंन में सोना 0.3 फीसदी गिरकर 1,327.10 डालर प्रति औंस बोला गया। चांदी भी 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ 20.29 प्रति औंस पर रही।
विदेशी बाजारों का दबाव आज स्थानीय सराफा बाजार पर भी दिखा, जिससे दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखी गई। सोने की अठग्रामी गिन्नी 100 रुपए की गिरावट के साथ 25,200 रुपए के भाव पर रही।
चांदी सिक्के में भी हजार रुपए की गिरावट आई और इसका लिवाली भाव 86,000 रुपए व बिकवाली भाव 87,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।