{"_id":"4ccf5a3c-1ea5-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"gold-almost-flat-in-listless-trade-silver-gains","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने में नरमी, चांदी उछली","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने में नरमी, चांदी उछली
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 25 Oct 2012 06:40 PM IST
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में जारी उतार चढ़ाव के बीच स्थानीय स्तर पर ग्राहकी घटने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 130 रुपये उतरकर 31,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। जबकि, चांदी 150 रुपये उछलकर 59,600 रुपये प्रति किलो हो गई।
विज्ञापन
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार के दौरान सोना पिछले दिवस की गिरावट से उबरते हुए 0.8 फीसदी बढ़कर 1,714.36 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिका सोना वायदा 14.90 डॉलर बढ़कर 1,716.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
विज्ञापन
इस दौरान, चांदी में डेढ़ फीसदी उछलकर 32.13 डॉलर प्रति औंस दर्ज गई है। डीलरों का कहना है कि डॉलर की तुलना में यूरो में आई तेजी और केंद्रीय बैंकों के मौद्रिक उपाय करने और ब्याज दरों में लचीलापन लाने की उम्मीद से पीली धातु में तेजी लौटी है।
विज्ञापन