{"_id":"3179a26a5c759f50e98c2bf94b30ebf5","slug":"goair-offering-air-ticket-only-for-1469-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर गिफ्ट, सिर्फ 1469 रुपए में हवाई यात्रा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
न्यू ईयर गिफ्ट, सिर्फ 1469 रुपए में हवाई यात्रा
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली
Updated Mon, 22 Dec 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
जहां एक तरफ हाल ही में पैसे की तंगी की वजह से स्पाइसजेट एयरलाइन की सेवाएं बाधित हो गई थीं, वहीं दूसरी ओर नए साल से पहले ही गोएयर एयरलाइन ने लोगों को नए साल का तोहफा दे दिया है।
विज्ञापन
गोएयर ने अपने ग्राहकों के लिए किराए में विशेष छूट की स्कीम निकाली है। इसके तहत लगभग 17 लाख सीटें लोगों की दी जाएंगी। गोएयर का यह ऑफर 1469 रुपए के किराए से शुरू है।
विज्ञापन
इस ऑफर के तहत बुक की गई टिकट पर 1 जनवरी 2015 से 31 मार्च 2015 तक सफर किया जा सकेगा। इसका लाभ पाने के लिए 25 दिसंबर तक टिकट बुक की जा सकती हैं। यह ऑफर 21 दिसंबर से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि यह ऑफर कंपनी की तरफ से सीमित सीटों के लिए ही है, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा है। यह ऑफर एक तरफ के किराए पर दिया जा रहा है।