फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gmr to take all legal remedies to protect Male contract

जीएमआर अनुबंध बचाने के लिए सभी ‘कानूनी उपाय’ करेगी

Wed, 05 Dec 2012 12:01 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 05 Dec 2012 12:01 AM IST
विज्ञापन
gmr to take all legal remedies to protect Male contract
जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा है कि वह मालदीव में अपने 51.1 करोड़ डॉलर के माले हवाईअड्डे के अनुबंध को बचाने के लिए सभी तरह के ‘कानूनी उपाय’ करेगी। कंपनी ने साफ कहा है कि उसने वहां इसलिए निवेश नहीं किया कि उसे क्षतिपूर्ति देकर निकाला जा सके।
विज्ञापन


जीएमआर माले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी एंड्रयू हैरिसन ने माले से फोन पर बताया कि यह क्षतिपूर्ति का सवाल नहीं है। हम यहां मुआवजा लेने नहीं आए थे। हमने एक अंतरराष्ट्रीय निविदा में भाग लिया था और उसमें सफल होकर हम यहां आए थे। उन्होंने कहा था कि मालदीव की सरकार ने हमें जो सार्वभौमिक गारंटी दी थी, वह आज समझौते की शर्तों का पालन नहीं कर रही है। समझौते में साफ-साफ लिखा है कि अनुबंध रद्द करने पर किन-किन शर्तों का पालन करना होगा।

विज्ञापन

 
यह पूछे जाने पर कि क्या जीएमआर माले हवाईअड्डे का जबरदस्ती अधिग्रहण करने के माले सरकार के निर्णय को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में चुनौती देगी, हैरिसन ने कहा कि हम जो भी कानूनी कदम उठा सकते हैं, उसे जरूर उठाएंगे। हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि हमारे कानूनी अधिकार सुरक्षित रहें। ऐसे कुछ अंतरराष्ट्रीय कानून हैं, जो हर देश को मानने ही पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जीएमआर के नेतृत्व में कंपनियों का एक समूह माले अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के आधुनिकीकरण और परिचालन के लिए 51.1 करोड़ डॉलर का अनुबंध किया था। वहां तख्ता पलट के बाद आई नई सरकार ने इस अनुबंध को संदिग्ध बताते हुए रद्द कर दिया है। माले सरकार ने सिंगापुर हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद कहा है कि वह अपने निर्णय पर अटल है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed