{"_id":"ec34110a-e3e7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"global-meltdown-sensex-down-286pts-as-weak-re-costly-oil-hurts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में कमजोरी से फिसला शेयर बाजार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रुपये में कमजोरी से फिसला शेयर बाजार
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 03 Jul 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशों से मिले कमजोर संकेतों और रुपये में कमजोरी के बीच घरेलू बाजार में रीयल्टी, पीएसयू, सीडी, पावर और तेल एवं गैस वर्ग के शेयरों में भारी बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर बंद हुए।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 286.06 अंक लुढ़क कर 19,177.76 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 86.65 अंक अफिसल कर 5,770.90 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
एमसीएक्स-एसएक्स के सूचकांक एसएक्स-40 में 153.09 अंक की गिरावट रही और यह 11,413.38 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 102.33 अंक नीचे 5,947.75 पर और स्मॉलकैप 82.55 अंक नीचे 5,665.40 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये के भाव 60 रुपये प्रति डॉलर से नीचे आने की खबरों के बीच सेंसेक्स 117 अंक की भारी गिरावट के साथ खुला और पूरे कारोबारी सत्र इससे ऊपर नहीं उठ पाया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महज तीन लाभ में और बाकी सभी नुकसान में रहीं।
टाटा पावर 4.90 प्रतिशत घाटे के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रही, जबकि सनफार्मा ने सबसे ज्यादा 1.25 फीसदी मुनाफा कमाया।
सेंसेक्स में टाटा पावर के साथ ही एसबीआई, स्टरलाइट, टाटा स्टील, हिंडाल्को, ओएनजीसी, भेल, एयरटेल, विप्रो, एचडीएफसी, एलएंडटी, आरआईएल, रेड्डीज लैब, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, गेल इंडिया, बजाज ऑटो, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हिन्दुस्तान यूनि, सिप्ला और इनफोसिस के शेयर 0.09 से 4.58 फीसदी तक की गिरावट में रहे। लाभ कमाने वालों में सनफार्मा के अलावा जिंदल स्टील 0.98 और आईटीसी 0.42 प्रतिशत के साथ शामिल रहे।