{"_id":"fd3739d0-1d1a-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"global-instability-pressure-on-crude-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल अस्थिरता से कच्चे तेल पर दबाव","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ग्लोबल अस्थिरता से कच्चे तेल पर दबाव
सिंगापुर/एजेंसी
Updated Tue, 23 Oct 2012 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास मंडराता रहा। आर्थिक हालात को लेकर उपजी चिंताओं से एक ओर मांग घटने और दूसरी ओर कुवैत व सीरिया में अनिश्चित राजनीतिक हालात से आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ी है।
विज्ञापन
लंदन ब्रेंट क्रूड का वायदा 109.25 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी स्वीट क्रूड 88.64 डॉलर प्रति बैरल बोला गया। कारोबारियों के मुताबिक, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने तक इसके एक सीमित दायरे में कारोबार करते रहने की संभावना है।
विज्ञापन
कई आर्थिक सर्वेक्षणों और समीक्षाओं में यह आशंका जताई जा रही है कि ग्लोबल अर्थव्यवस्था में सुस्ती की रफ्तार तीसरी तिमाही में अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकती है, क्योंकि इसे रोकने के लिए नीति निर्धारक अभी तक कोई स्पष्ट और प्रभावी नीति तैयार नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
तेल बाजार पर पर इसका नकारात्मक असर दिख रहा है, जिससे तेल के दाम दबाव में हैं। हालांकि, उधर बड़े तेल उत्पादक देश कुवैत और सीरिया में राजनीतिक हालात विस्फोटक बने हुए हैं, जिससे तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका से इसके दाम एक निश्चित स्तर से नीचे नहीं उतर रहे हैं।
कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने और फेड रिजर्व की मंगलवार को होने वाली बैठक की घोषणाओं तक कच्चे तेल के दाम एक निश्चित दायरे में बने रहेंगे।