{"_id":"ee45ff6a-801b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"get-ticket-with-vaishno-devi-darshan-slip","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट बुकिंग के साथ मिलेगी वैष्णो देवी दर्शन की पर्ची","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
टिकट बुकिंग के साथ मिलेगी वैष्णो देवी दर्शन की पर्ची
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा तक रेलवे लाइन की शुरुआत होने पर मां वैष्णो देवी की यात्रा सुखद व सुगम हो जाएगी। लोकसभा में मंगलवार को रेल मंत्री पवन बंसल ने वर्ष 2013-14 के रेल बजट को प्रस्तुत करते हुए कहा कि टिकट बुकिंग के साथ ही यात्रियों को दर्शन की यात्रा पर्ची देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से बातचीत हो रही है। इसके अलावा राज्य सरकार के सहयोग से मल्टी मॉडल यात्रा पैकेज शुरू करने का भी प्रस्ताव है। इसमें रेल और बस का टिकट एक ही साथ बुक कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
बंसल ने बताया कि मल्टी मॉडल यात्रा पैकेज के अंतर्गत यात्री रेल-बस टिकट पर उधमपुर, काजीगुंड से होकर जम्मू से श्रीनगर और बारामूला तक यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे घरेलू और विदेशी पर्यटकों दोनों के लिए यात्रा का लोकप्रिय साधन है। उन्होंने बताया कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों के स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
मंत्रालय ने देश के 104 ऐसे स्टेशनों की पहचान की है जहां रोजाना दस लाख से अधिक यात्री रेलवे के जरिए आवागमन करते हैं। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसके तहत प्लेटफार्म पर मशीनों से साफ-सफाई, ऑटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीनों और जैविक शौचालयों की व्यवस्था होगी।