{"_id":"d9c85756-ea31-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"get-loan-on-diamond","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहिए तैयार, अब डायमंड पर भी मिलेगा लोन","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रहिए तैयार, अब डायमंड पर भी मिलेगा लोन
गुड़गांव/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
कारोबार बढ़ाने के लिए अब डायमंड कंपनियां डायमंड के बदले लोन भी देंगी। इसकी शुरुआत एमएल डायमंड बुर्स ने कर दी है। गोल्ड लोन की तरह ही डायमंड लोन दिया जाएगा।
विज्ञापन
डायमंड (हीरे) की वैल्यू के हिसाब से उस पर 50 से 80 फीसदी तक लोन लिया जा सकेगा। गोल्ड लोन की तरह से ब्याज सामान्य दर पर ही लिया जाएगा।
कंपनी ने डायमंड के रेट, उनकी खासियत, उनकी पहचान, उनकी फोटो, गुणवत्ता के बारे में जानकारी देने के लिए वेबसाइट शुरू की है। इस पर 30 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक के डायमंड देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन