फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   get a 80 percent discount on online shopping

ऑनलाइन शॉपिंग पर पाएं 80 फीसदी तक डिस्काउंट

Sat, 07 Dec 2013 12:20 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Dec 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
get a 80 percent discount on online shopping

अगर आप क्रिसमस पर या इयर एंड के लिए शॉपिंग करने का मन बना रहे है, तो आपके लिए खुशखबरी है।

विज्ञापन


अगले हफ्ते ‘दी ग्रेट ऑनलाइन फेस्टिवल’ शुरू होनेवाला है। ये फेस्टिवल 11 से 13 दिसंबर तक रहेगा। गूगल इंडिया 300 से ज्यादा ई कॉमर्स कपनियों के साथ मिलकर ग्रेट ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल शुरू करने जा रहा है।

इस फेस्टिवल में ऑनलाइन शॉपिंग में 20 -80 फीसदी तक डिस्काउंट मिल सकता है। भले ही इस फेस्टिवल में बढ़िया ऑफर्स हो, लेकिन इसका फायदा वही उठा पाएंगे जो ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन


फेस्टिवल में ब्रांडेड कपडे़, जूते, इयर एंड के लिए ट्रैवेल पैकेज, होम अप्लायंसेज, ज्वेलरी, घड़ियां, लाइफस्टाइल गैजेट, स्मार्टफोन और नोटपैड पर 20 से 80 परसेंट डिस्काउंट मिलनेवाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्त्रसेमा ब्रांड के तहत रिटेल स्टोर चलाने वाली कंपनी इंफिनिटी रिटेल के सीईओ अजीत जोशी ने कहा कि इस दौरान कंपनी मोबाइल फोन पर 58 फीसदी, लैपटॉप और टेबलेट पर 20 फीसदी, होम अप्लायंसेज पर लगभग 60 फीसदी तक डिस्काउंट देगी।

फ्लिपकार्ट किताबें खरीदने पर 58 फीसदी, घड़ी पर 30 फीसदी, धूप के चश्मों पर 60 फीसदी तक छूट दे सकती है।  ईबे डॉटकॉम की दीपा थॉमस ने कहा कि फेस्टिवल से अच्छे रिस्पांस की उम्मीद है और ग्राहकों को भी जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा।

इस फेस्टिवल में देश के छोटे से बडे करीब 233 रिटेलर्स शामिल होने से ग्राहकों को काफी वेरायटी भी मिलेगी। इस फेस्टिवल में बडे रिटेलर्स जैसे क्त्रसेमा, ऑनलाइन पोर्टल्स जैसे फ्लिपकार्ट, इबे, स्नैप-डील, मयंत्रा, जबोंग, अपने प्रोडक्ट लेकर आनेवाले हैं।

इस फेस्टिवल में सबसे ज्यादा छूट घड़ियां, बेबी प्रोडक्ट, ब्यूटी प्रोडक्ट और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलनेवाली है। जैसे, 61 हजार रुपये का फ्यूजीफिल्म का डिजिटल कैमेरा, सिर्फ 41 हजार रुपये में मिलेगा। लिनोवो का 2 लाख का कंवर्टेबल टैबलेट सिर्फ 1.25 लाख रुपये में मिलेगा। वहीं, सैमसंग का 44 हजार रुपये का एचडी टीवी सिर्फ 26 हजार रुपये में मिलेगा।


गूगल ने पिछले साल 1 दिन के लिए इस ऑनलाइन फेस्टिवल को शुरू किया था जिसमें 80 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया और उनकी बिक्री में लगभग 3 गुना बढ़ी। इसी को देखते हुए इस बार यह फेस्टिवल 3 दिन का रखा गया है और इसमें 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed