फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Get a 70 percent discount on favorite things on Republic Day

रिपब्लिक डे पर 70 फीसदी तक डिस्काउंट

Wed, 22 Jan 2014 02:39 PM IST
Updated Wed, 22 Jan 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
Get a 70 percent discount on favorite things on Republic Day

बाजार ने 26 जनवरी को शॉपिंग फेस्टिवल में बदलने की पूरी तैयारी कर ली है। परंपरागत रिटेल को तगड़ी चुनौती दे रहे ऑनलाइन पोर्टल इस बार भी लुभावने ऑफर और डिस्काउंट लेकर आए हैं। रिटेल स्टोर और बैंक इस मौके पर भुनाने में जुटे हैं। लेकिन छूट के तमाम दावों के बीच आपको फायदे के सौदे तक पहुंचने के लिए काफी छानबीन करने करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


दिग्गज ई-कॉमर्स पोर्टल ईबे ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रिपब्लिक डे पर 10 दिन की सेल शुरू की है। इसमें कैमरों पर सबसे कम दाम का चैलेंज भी दिया जा रहा है और रेडीमेड गारमेंट्स पर 60 फीसदी तक की छूट के ऑफर हैं।
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट अपने यहां फुटवियर सहित कई उत्पादों पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। फ्लिपकार्ट फुटवियर पर 70 फीसदी प्लस 30 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही है।

मोबाइल के रिचार्ज पर 65 रुपए का कैश बैक

Get a 70 percent discount on favorite things on Republic Day

ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए कई नामी ब्रांड भी ई-कॉमर्स पोर्टल के साथ जुड़ रहे हैं। इसी तरह की पहल यूसीबी और एलेन सॉली ने ईबे के साथ मिलकर की है।

स्नैपडील ने मेगा डिस्काउंट के साथ स्पेशल 26 सेल शुरू की है, जबकि इंफीबीम 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मोबाइल और डीटीएच के रिचार्ज पर 65 रुपये तक का कैश बैक ऑफर चला रहा है। नामी ई-कॉमर्स पोर्टल अमेजॉन पर भी रिपब्लिक डे के मौके पर कई तरह की छूट दी जा रही है।

ग्राहकों को लुभाने की कवायद

Get a 70 percent discount on favorite things on Republic Day

छूट और ऑफर की होड़ को देखते हुए रिटेल स्टोर और परंपरागत शोरूम भी ग्राहकों को लुभाने की कवायद में जुट गए हैं। बिग बाजार खरीदार ने खरीदारों को अपने साथ जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

इसके तहत रिटेल स्टोर के आसपास के इलाकों में पहुंच बनाई जाएगी। रिलायंस रिटेल और ईजीडे भी डिस्काउंट और ऑफर के जरिए खरीदारों को लुभाने में जुटे हैं।

विज्ञापन

धूम मचाने को तैयार कैशबैक पोर्टल

Get a 70 percent discount on favorite things on Republic Day

शॉपिंग का अंदाज बदलने वाले ई-कॉमर्स की लोकप्रियता को देखते हुए कई कैशबैक पोर्टल भी मैदान में उतर गए हैं। इसी तरह के पोर्टल बैगआउटडॉटकॉम ने 10-15 फीसदी कैशबैक की पेशकश की है।

वर्ष 2009 में आईआईएम-अहमदाबाद से पास आउट होने के बाद यह पोर्टल शुरू करने वाले दीपक जैन बताते हैं कि बैगआउट के जरिए अपनी पसंदीदा वेबसाइट से शॉपिंग करने पर कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।

बैंकों ने थामा ई-कॉमर्स का हाथ

Get a 70 percent discount on favorite things on Republic Day

क्रेडिट और डेबिट कार्ड का कारोबार बढ़ाने के लिए बैंक ई-कॉमर्स पोर्टल के साथ जुड़ रहे हैं। देश का प्रमुख बैंक एसबीआई अमेजॉन पर खरीदारी के लिए 10 फीसदी कैशबैक का ऑफर दे रहा है।

कोटक महेंद्रा बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के शॉपिंग को आर्कषक बनाने के लिए दर्जनों ऑनलाइन पोर्टल के साथ हाथ मिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed