फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   generate own uan for future

ऑफिस नहीं कर पाएगा गड़बड़, लीजिए UAN नंबर

Sat, 19 Dec 2015 07:41 AM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 07:41 AM IST
विज्ञापन
generate own uan for future

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने नियोक्ताओं पर शिकंजा के साथ ही अब एडवांस में यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (यूएएन) लेने की ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। इसे कोई भी व्यक्ति ले सकता है, वह चाहे पीएफ के दायरे में आता हो या नहीं। इस संबंध में बुधवार को एडिशनल सेंट्रल पीएफ कमिश्नर (आईएस) जगमोहन की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक, नई व्यवस्था से पीएफ जमा होने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो जाएगी। मौजूदा समय में ऐसे संस्थान या प्रतिष्ठान जहां पर 20 या 20 से अधिक कर्मचारी हैं, वे पीएफ के दायरे में आते हैं और इनको ही यूएएन नंबर मिलता है। यह नंबर होने से भविष्य निधि की तमाम सेवाओं का लाभ कर्मचारी को मिलता है।
विज्ञापन


लेकिन, देखने में आया है कि कर्मचारी जब किसी संस्थान में नौकरी करता है तो नियोक्ता उसे पीएफ का लाभ देने से बचता है। इसके अलावा विभाग से मिले पीएफ नंबर न देकर गलत नंबर देता है। इससे जब कर्मचारी अपना पीएफ क्लेम लेने के लिए आवेदन करता है तो उसे तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन समस्याओं को खत्म करने और नियोक्ताओं पर निगरानी के तहत एडवांस में यूएएन देने की व्यवस्था शुरू की गई है। इंप्लाइज प्राविडेंट फंड स्टाफ यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि नई व्यवस्था से पूरी प्रक्रिया ही पारदर्शी बन जाएगी। नियोक्ता किसी भी स्तर पर गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे।

ऐसे लें एडवांस यूएएन

generate own uan for future

ईपीएफओ की वेबसाइट के होम पेज पर लॉग इन करें। अवर सर्विसेस ऑप्शन पर जाने के बाद फार सिटीजन पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन जानकारी भरें। एक फोटो स्कैन करके पोस्ट करें और आधार नंबर, बैंक एकाउंट नंबर की जानकारी दें। ये जानकारी भरने के बाद 48 घंटे में व्यक्ति का यूएएन एलॉट कर दिया जाएगा।

जब नौकरी मिल जाएगी तो आने लगेगा एसएमएस
ऐसा व्यक्ति जिसने नौकरी मिलने से पहले यूएएन नंबर ले लिया है और जब उसकी नौकरी लग जाएगी तो अगले महीने से उसके मोबाइल नंबर पर पीएफ कटने का एसएमएस आने लगेगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो संबंधित नियोक्ता से पूछताछ की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed