फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gdp growth projected to hit decades lowest at 5 percent

दशक के निचले स्तर पर जीडीपी का आकलन

Mon, 11 Feb 2013 01:01 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Feb 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
gdp growth projected to hit decades lowest at 5 percent

देश के विकास दर की रफ्तार पिछले एक दशक के न्यूनतम स्तर पर दर्ज होने की आशंका है। सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष 2012-13 में सकल घरेलू विकास दर (जीडीपी) 5 फीसदी रहने का अनुमान है। जबकि, 2011-12 में यह 6.2 फीसदी पर दर्ज की गई थी। जीडीपी में गिरावट के पीछे प्रमुख कारण मैन्यूफैक्चरिंग, कृषि और सेवा क्षेत्र का कमजोर प्रदर्शन रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) की ओर से जारी मौजूदा वित्तीय वर्ष के अग्रिम अनुमान के मुताबिक कृषि विकास दर 1.8 फीसदी रहने का अनुमान है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह 3.6 फीसदी दर्ज की गई थी। मैन्यूफैक्चरिंग विकास दर 2.7 फीसदी से घटकर 1.9 फीसदी और सेवा क्षेत्र के लिए 11.7 फीसदी से कम होकर 8.6 फीसदी विकास दर रहने की पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


सीएसओ के आंकड़े सरकार और आरबीआई के अनुमान से काफी कम है। सरकार ने बजट में 7.6 फीसदी विकास दर रहने का अनुमान लगाया था। बाद में इसे संशोधित कर 5.7 फीसदी कर दिया। इसी तरह, आरबीआई ने जीडीपी  का अनुमान घटाकर 5.5 फीसदी कर दिया है। पिछले दिनों सरकार ने 2011-12 के जीडीपी आंकड़ों में संशोधन कर 6.5 फीसदी से घटाकर 6.2 फीसदी कर दिया है। इसमें संशोधन नहीं किया जाता, तो चालू वित्त वर्ष का पहला अग्रिम अनुमान 5 फीसदी से भी कम हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद् के चेयरमैन सी. रंगराजन ने भी सीएसओ के आंकड़ों पर निराशा व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जीडीपी के आंकड़ों में भविष्य में सुधार नजर आएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002-03 में जीडीपी 4 फीसदी थी। जबकि पिछले दस साल में विकास दर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ष 2006-07 में 9.6 फीसदी के साथ दर्ज किया गया था।

वित्त वर्ष 2012-13 में जीडीपी का अनुमान
एजेंसी       जीडीपी अनुमान      कब हुआ जारी
सीएसओ      5.0             फरवरी, 2013
मूडीज        5.4              नवंबर, 2012
आईएमएफ    4.9             अक्तूबर, 2012
एडीबी        5.6             अक्तूबर, 2012
फिच         6.0            सितंबर, 2012
स्टैंडर्ड एंड पूअर्स5.5           सितंबर, 2012
मॉर्गन स्टेनले  5.1           सितंबर, 2012
मूडीज        6.0           अगस्त, 2012
क्रिसिल       5.5          अगस्त, 2012
आरबीआई     6.5          जुलाई, 2012
सरकारी अनुमान 7.3         अप्रैल, 2012
(आंकड़े प्रतिशत में)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed