{"_id":"1f749f3e-45c4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gas-cylinders-price-may-be-hiked-by-109-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"109 रुपये महंगा हो सकता है गैस सिलेंडर?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
109 रुपये महंगा हो सकता है गैस सिलेंडर?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Dec 2012 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार जल्द ही रसोई गैस की कीमत बढ़ाने जा रही है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक गुजरात चुनाव के बाद रसोई गैस का सिलेंडर 109 रुपये महंगा हो जाएगा। माना जा रहा है कि यदि गैस सिलेंडरों की संख्या बढ़ाई गई तो सब्सिडी वाले सिलेंडर भी 100 रुपये से ज्यादा महंगे हो जाएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या 6 से 9 हो जाएगी। आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि सिलेंडरों की संख्या 6 से 9 करने पर सरकार पर करीब 9000 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ पड़ेगा। ऐसे में सरकार इसकी भरपाई सिलेंडर के दाम 109 रुपये बढ़ाकर करेगी।
विज्ञापन
इस मसले पर जल्द ही कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक होगी। हालांकि इस पर अंतिम फैसला कैबिनेट की बैठक में लिए जाने की उम्मीद है। कैश ट्रांसफर योजना पर चुनाव आयोग से मिली फटकार के बाद केंद्र सरकार चुनाव आचार संहिता के कारण यह फैसला लेने से बच रही है।
विज्ञापन