{"_id":"92b796428d671d11bfa3fbc0f73d950d","slug":"fund-raising-drop-by-60-percent-via-prefrential-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":" तरजीही शेयरों के माध्यम से फंड उगाही में 60 फीसदी गिरावट ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
तरजीही शेयरों के माध्यम से फंड उगाही में 60 फीसदी गिरावट
एजेंसी
Updated Wed, 25 Jun 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा शेयरों के वरीयता के आधार पर आवंटन के माध्यम से फंड जुटाने में 60 फीसदी तक गिरावट आई है। 2014 के पहले चार माह में यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 60 फीसदी कम 7,073 करोड़ रुपये रहा है।
बाजार नियामक सेबी के आंकड़ों के अनुसार जनवरी-अप्रैल 2013 की अवधि में कंपनियों ने वरीयता के आधार पर अपने प्रमोटर्स और शेयर धारकों को शेयर जारी कर 17,612 करोड़ रुपये जुटाए थे। वरीयता के आधार पर कंपनियों ने इस वर्ष जनवरी में 809 करोड़ रुपये, फरवरी में 668 करोड़ रुपये, मार्च में 2,418 करोड़ रुपये और अप्रैल में 3,160 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
बाजार नियामक के पास अप्रैल तक के आंकड़े उपलब्ध हैं। 2014 के पहले चार माह में कुल 137 तरजीही शेयर जारी किए गए, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कुल 122 तरजीही शेयर जारी किए गए थे।