फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   free roaming may be possible from 26 january

26 से मिलेगी फ्री-रोमिंग की सौगात

Thu, 23 Jan 2014 08:56 AM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/अमर उजाला, नई दिल्ली
प्रशांत श्रीवास्तव/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jan 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
free roaming may be possible from 26 january

टेलीकॉम मंत्री कपिल सिब्बल की फ्री-रोमिंग सेवा शुरू करने की आस अब सरकारी कंपनियों के ऊपर आकर टिक गई है।

विज्ञापन


आम चुनावों की आहट को देखते हुए सिब्बल हर हाल में टेलीकॉम सेवा के लिए फ्री-रोमिंग की सौगात लोगों को देना चाहते हैं।

ऐसे में उनकी उस मुराद को छोटे स्तर पर ही सही, सरकारी कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) पूरी करने जा रही है।

एमटीएनएल 26 जनवरी से अपने दिल्ली और मुंबई के ग्राहकों के लिए फ्री-रोमिंग सेवा लांच करने की तैयारी में है।

सूत्रों के अनुसार एमटीएनएल की फ्री-रोमिंग सेवा शुरू करने की घोषणा टेलीकॉम मंत्री कपिल सिब्बल कर सकते हैं।

इसके तहत दिल्ली और मुंबई के एमटीएनएल ग्राहक कंपनी के सर्किल में फ्री-रोमिंग सेवा का लाभ ले सकेंगे। रोमिंग में रहने के दौरान ग्राहकों को इनकमिंग कॉल पर किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।

साथ ही उनके आउटगोइंग रेट में भी कोई परिवर्तन नहीं होगा। अभी ग्राहकों को फ्री-रोमिंग के लिए स्पेशल टैरिफ वाउचर लेना पड़ता है।

निजी टेलीकॉम कंपनियों को फ्री-रोमिंग के लिए अभी तक राजी नहीं कर पाए सिब्बल ने हाल ही में देश की दोनों सरकारी दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने साफ तौर पर कंपनियों से कहा है कि वह जल्द से जल्द फ्री-रोमिंग की सुविधा ग्राहकों को दें।

जहां तक घाटे में चल रही दोनों कंपनियों के घाटे में अतिरिक्त इजाफा होने का सवाल है, तो इसकी भरपाई के लिए नए रास्ते तलाशने की भी बात बैठक में की गई है।

इसी के मद्देनजर एमटीएनएल गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने ग्राहकों को फ्री-रोमिंग सेवा शुरू करने जा रही है।

देश में फ्री-रोमिंग की सौगात देने का कपिल सिब्बल का सपना करीब डेढ़ साल पुराना है, पर देश के सभी 22 सर्किल में केवल तीन कंपनियों की सेवाएं होने और कंपनियों को नुकसान होने के चलते, टेलीकॉम मंत्री अभी तक निजी कंपनियों को इस पर राजी नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed