फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   free calling facility on BSNL at night

काम की खबर: 1 मई से रात में करिए फ्री में फोन

Fri, 24 Apr 2015 10:22 AM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
free calling facility on BSNL at night

लैंडलाइन बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए टेलिकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग स्कीम शुरू की है। यह कॉलिंग रात के समय की जा सकेगी।

विज्ञापन


यह सेवा 1 मई से शुरू की जाएगी, जिसके तहत पूरे देश में रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक कहीं भी कॉल की जा सकेगी। बीएसएनएल की इस सेवा के तहत पूरे देश में किसी भी लैंडलाइन या मोबाइल फोन पर कॉल की जा सकेगी।
विज्ञापन


कंपनी का मानना है कि 10 घंटे तक मिलने वाली फ्री कॉलिंग स्कीम के तहत लोग लैंडलाइन फोन लगावाने के लिए प्रेरित हो सकेंगे, जिससे कंपनी के ग्राहकों में बढ़ोत्तरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी है 62% बाजार पर कब्जा

free calling facility on BSNL at night

ट्राई की तरफ से जारी किए गए लेटेस्ट डेटा के हिसाब से बीएसएनएल के पास लैंडलाइन का सबसे बड़ा बाजार होने के बावजूद फरवरी महीने में इसके ग्राहकों में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी ओर एयरटेल ने फरवरी महीने के दौरान लैंडलाइन के मार्केट में सबसे अधिक ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है और नंबर-1 बन गया है।

बीएसएनल के पास फरवरी महीने में 1.66 करोड़ से भी अधिक लैंडलाइन फोन थे। फरवरी में 1,62,556 लैंडलाइन ग्राहक खोने के बाजार के 62.26 प्रतिशत हिस्से पर बीएसएनएल लैंडलाइन का ही कब्जा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed