फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   four women rpf companies will be deployed to boost security for women in trains

रेलवे में महिला सुरक्षा बल की होगी तैनाती

Tue, 26 Feb 2013 08:03 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 26 Feb 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
four women rpf companies will be deployed to boost security for women in trains

ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा अब विशेष महिला सुरक्षा बल के हाथों में होगा। ट्रेन में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटनाओं से निपटने के लिए रेलवे विशेष महिला सुरक्षा बल तैनात करेगा।

विज्ञापन


महिला यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से रेल मंत्री पवन बंसल ने रेलवे सुरक्षा बल में महिला कर्मियों की चार कंपनियों के गठन का ऐलान किया है। जबकि भविष्य में आठ अतिरिक्त कंपनियां भी गठित करने का प्रस्ताव है। घर से दूर रहने वाली रेलवे की महिला कर्मचारियों के लिए देश के प्रत्येक मंडल मुख्यालयों में सिंगल वुमन वर्किंग हॉस्टल बनाने की पेशकश की गई है।
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल की भर्तियों में 10 फीसदी रिक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएगी। वहीं फील्ड यूनिटों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मियों की उपस्थिति को भी बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा महानगरों में महिला स्पेशल लोकल गाड़ियों का मार्गरक्षण रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मियों के जरिए किए जाने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर गेम रेल बजट का:-
--17 साल बाद किसी कांग्रेसी रेल मंत्री ने पेश किया बजट।
--75 मिनट की समयावधि वाला रहा रेल मंत्री पवन कुमार बंसल का बजट भाषण।
--67 नई एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव।
--24 ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे।
--26 नई सवारी रेल।
--8 डेमू सेवाएं होंगी शुरू।
--5 मेमू सेवाओं का मिलेगा लाभ।
--57 रेलों के परिचालन का विस्तार होगा।
--1.52 लाख रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें 47 हजार पद कमजोर वर्गों एवं विकलांगों के लिए होंगे।
--25 स्थानों पर कौशल विकास के लिए बनेंगे केंद्र।
--10797 लेवल क्रासिंग को पूरी तरह समाप्त करने का है लक्ष्य।
--1 मिनट में 7200 से अधिक टिकट ऑनलाइन जारी करने की क्षमता का सिस्टम लगाया जाएगा।
--160 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली राहत रेलगाड़ियां चलाने की भी घोषणा।
--100 करोड़ की योजना से उन्नत होगा नई दिल्ली का हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन।
--1 बिलियन क्लब में शामिल होगी भारतीय रेल। इस वर्ष 1 अरब टन से ज्यादा माल ढुलाई का अनुमान। चीन-रूस और अमेरिका हैं क्लब में शामिल।
--63,363 करोड़ रुपये की है रेल योजना वित्त वर्ष 2013-14 में।
--1.46 लाख करोड़ रुपये बतौर राजस्व हासिल करने का है लक्ष्य।
--22 नई लाइनें बिछाने का प्रस्ताव।
--750 किमी ट्रैक का दोहरीकरण किया जाएगा।
--2013-14 में मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में प्रथम एसी ईएमयू रेक की शुरुआत करने का लक्ष्य।
--72 अतिरिक्त सेवाएं मुंबई और 18 कोलकाता में शुरू होंगी।
--3 साल में एक बार होगा स्वतंत्रता सेनानियों के पासों का नवीनीकरण।
--5 फेलोशिप दिए जाएंगे राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में एम फिल और पीएचडी स्तरों पर भारतीय रेल से जुडे़ मुद्दों पर अध्ययन और शोध करने के लिए।
--12.30 बजे रात के बाद से ही इंटरनेट पर बुक करा सकेंगे टिकट। रात 11.30 बजे तक जारी रहेगी बुकिंग।
--1.20 लाख यात्री एक साथ एक ही समय में इंटरनेट टिकट प्रणाली का कर सकेंगे इस्तेमाल।
--6 रेल नीर बॉटलिंग प्लांट लगाए जाएंगे विजयवाड़ा, नागपुर, ललितपुर, बिलासपुर, जयपुर और अहमदाबाद में।
--10 प्रतिशत रिक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित रेलवे सुरक्षा बल में।
--8 से 10 मशीनीकृत लाउंड्रियों की स्थापना लिनेन की सफाई और धुलाई के लिए।
--980 पहले से चुने गए स्टेशनों के अलावा 60 अन्य स्टेशनों को आदर्श स्टेशनों के रूप में अपग्रेड करना।
--179 एस्केलेटरों तथा 400 लिफ्टों की व्यवस्था ए-1 तथा अन्य बड़े स्टेशनों पर।
--75 मेगावाट क्षमता वाली पवन चक्की संयंत्र स्थापित करना और सौर ऊर्जा से 1000 समपारों पर ऊर्जा की व्यवस्था करने का लक्ष्य।
--जीरो एक्सीडेंट के स्तर पर रेलवे को लाने का है लक्ष्य।
--6 हजार करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए।
--104 स्टेशनों को चुना गया है उन्नत बनाने के लिए दस लाख से अधिक आबादी वाले स्थानों पर।
--95000 करोड़ रुपये की कमी है फिलहाल रेलवे के पास।
--3 हजार करोड़ रुपये के वित्त मंत्रालय के उधार को चुका दिया है रेलवे ने इस साल।
--12500 करोड़ रुपये का अधिशेष होने का अनुमान है अगले वित्त वर्ष में रेलवे के पास।
--1 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा रेलवे का संचालन अनुपात अगले वित्त वर्ष में।
--5.2 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान रेलयात्रियों की संख्या में।
--3300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है रेलवे पर डीजल की कीमत बढ़ने से।
--93554 करोड़ रुपये रखा गया है वित्त वर्ष 2013-14 में मालभाड़ा आमदनी का लक्ष्य।
--42210 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है यात्री किराए से।
--11 फीसदी की बढ़ोतरी होगी कोचिंग आय में।
--43 हजार 742 करोड़ रुपये रहने की संभावना है सकल यातायात प्राप्तियां कुल मिलाकर।
--22 हजार करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं पेंशन निधि में।
--3550 करोड़ रुपये की विनियोग विकास निधि।
--6484 करोड़ रुपये की कमी का अनुमान है पेंशन निधि में बढ़ोतरी से शुद्ध राजस्व में।
--500 किलोमीटर की नई लाइनें बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed