फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   four indian in fortune power full women list

विश्व की प्रभावशाली महिलाओं में चौथे नंबर पर चंदा कोचर

Mon, 21 Oct 2013 03:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Oct 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
four indian in fortune power full women list
आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर समेत चार भारतीय महिलाओं ने फॉर्च्यून की शीर्ष 50 महिला कारोबारियों की वैश्विक सूची में जगह बनाई है। वहीं, अमेरिका के लिए इसी तरह की सूची में पेप्सिको की प्रमुख इंदिरा नूयी दूसरे स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन


फॉर्च्यून की सूची में जहां चंदा कोचर एक स्थान बढ़कर चौथे स्थान पर पहुंची हैं, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की प्रमुख चित्रा रामकृष्ण 17वें, एक्सिस बैंक की शिखा शर्मा 32वें और एचएसबीसी की नैना लाल किदवई 42वें पायदान पर हैं।
विज्ञापन


एनएसई की रामकृष्ण ने पहली बार इस सूची में जगह बनाई है। पिछले साल सूची में शिखा शर्मा 37वें और नैना लाल किदवई 40वें पायदान पर थीं।

पहले पायदान पर ब्राजील की ऊर्जा कंपनी पेट्रोब्रास की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मारिया डैज ग्रकास फोस्टर हैं। सूची में दूसरे स्थान पर तुर्की के उद्योग समूह सबान्सी होल्डिंग्स की गुलेर सबान्सी दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के बैंकिंग समूह वेस्टपैक की सीईओ गेल कैली तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्च्यून ने सूची में चित्रा रामकृष्ण के प्रवेश पर कहा कि उन्होंने भारत में एक एक्सचेंज की अगुवाई करने वाली पहली महिला के तौर पर इतिहास बनाया है।

फॉर्च्यून ने अमेरिका में सबसे ताकतवर महिला कारोबारियों की भी सूची जारी की है जिसमें पहले पायदान पर आईबीएम की गिन्नी रोमेटी हैं, जबकि दूसरे पायदान पर पेप्सिको की सीईओ इंद्रा नूयी हैं। पिछले साल भी नूयी दूसरे पायदान पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed