फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Foreign trade policy 2014-19 very soon: Kher

विदेश व्यापार नीति जल्द : खेर

Tue, 12 Aug 2014 09:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Aug 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
Foreign trade policy 2014-19 very soon: Kher

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय जल्द ही पांच वर्ष के लिए विदेश व्यापार नीति (2014-19) की घोषणा कर सकता है। व्यापार नीति में खास तौर पर मैन्यूफैक्चरिंग और निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन


वाणिज्य सचिव राजीव खेर ने पत्रकारों को बताया कि हम इस मुद्दे पर काम कर रहे और व्यापार नीति जल्द आएगी। नई नीति में अन्य मुद्दों के अलावा सेवाओं के निर्यात, उत्पादों के स्टैंडर्ड्स और ब्रांडिँग पर फोकस किया जाएगा। पिछले तीन वर्ष के दौरान भारत का निर्यात 300 अरब डॉलर के आसपास रहा है। अब इसको बढ़ाए जाने की जरूरत है, जिससे विश्व व्यापार में देश का योगदान बढ़ सके।
विज्ञापन


आयात और निर्यात से जुड़ी सभी गतिविधियां विदेश व्यापार नीति से नियंत्रित होती हैं। इसका अहम मकसद देश का निर्यात बढ़ाना और व्यापार के विस्तार के माध्यम से आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन (एफआईइओ) ने नई विदेश व्यापार नीति में सेवाओं और हाई टेक उत्पादों के निर्यात पर फोकस बढ़ाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed