{"_id":"17dc9fae02ecf471a6ebb808e0173711","slug":"foreign-exchange-reserves-rose-for-the-seventh-consecutive-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार सातवें सप्ताह बढ़ोतरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार सातवें सप्ताह बढ़ोतरी
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 25 Jul 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में विदेशी मुद्रा के भंडार में लगातार सातवें सप्ताह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह 18 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में 81 करोड़ 32 लाख डॉलर बढ़कर 317 अरब 85 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। विदेशी मुद्रा का रिकॉर्ड स्तर वर्ष 2011 के अंत में 321 अरब डॉलर का है। आंकड़ों के अनुसार इससे पहले के सप्ताह में यह 64 करोड़ 32 लाख डालर बढ़कर 317 अरब तीन करोड़ डॉलर पर पहुंचा था।
विज्ञापन
भंडार के प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में आलोच्य सप्ताह के दौरान 82 करोड़ 91 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस मद की राशि 18 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 291 अरब पांच करोड़ डॉलर के बराबर हो गईं। सोना भंडार 20 अरब 63 करोड़ 40 लाख डॉलर पर टिका रहा।
विज्ञापन
विशेष निकासी अधिकार की राशि एक करोड़ 15 लाख डॉलर घटकर चार अरब 45 करोड़ 10 लाख डॉलर रह गई। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित राशि भी 44 लाख डॉलर की गिरावट से एक अरब 71 करोड 20 लाख डॉलर के बराबर रह गया।