फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   foreign banks entry may be easier

आसान हो सकता है विदेशी बैंकों का प्रवेश

Mon, 17 Dec 2012 11:49 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Dec 2012 11:49 PM IST
विज्ञापन
foreign banks entry may be easier

हाल ही में विदेशी बैंकों की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों के बावजूद सरकार देश में इनकी एंट्री आसान कर सकती है। वाणिज्य सचिव एसआर राव का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) देश में और अधिक विदेशी बैंकों को अनुमति देने के लिए एक नई नीति का ऐलान करने जा रहा है, जो काफी प्रगतिशील होगी।

विज्ञापन


सीआईआई की ओर से दक्षिण एशिया में आर्थिक सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर आयोजित कार्यक्रम में एसआर राव ने कहा कि उन्हें दक्षिण एशिया में और ज्यादा आर्थिक जुड़ाव की उम्मीद है। भारत और पाकिस्तान में एक-दूसरे के बैंकों के खुलने के बारे में उन्होंने कहा कि जल्द ही इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति होगी। इस मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


फिलहाल भारत में 34 विदेशी बैंक काम कर रहे हैं। देश में विदेशी बैंकों को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई इन्हें कई तरह के प्रोत्साहन देने की जरूरत पर जोर दे चुका है। माना जा रहा है कि जल्द घोषित होने वाली आरबीआई की नई नीति में विदेशी बैंकों की एंट्री को आसान बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश से निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार जल्द ही कुछ घोषणाएं कर सकती है। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में सरकार निर्यातकों के लिए कुछ खास घोषणाएं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed