फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   flying is suddenly cheap as airlines fight for passengers

खुशखबरीः ट्रेन से भी सस्ते हुए हवाई टिकट

Thu, 21 Feb 2013 08:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 21 Feb 2013 08:55 AM IST
विज्ञापन
flying is suddenly cheap as airlines fight for passengers
अगर आपने कभी हवाई सफर नहीं किया है और आप प्लेन के महंगे किराए के चलते अब तक उड़ान नहीं भर पाए हैं तो ये खबर आपके लिए एक खुशखबरी है। इंडिगो, स्पाइसजेट और गो-एयर एयरलाइंस के हवाई किराए घटाने की खबरों के बाद अब सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया भी इस होड़ में शामिल हो गई है। इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यात्रियों को और भी सुविधाएं मिल सकती हैं।
विज्ञापन


जेट एयरवेज ने साल के अंत तक यात्रा के लिए कम से कम 2,250 रुपये में 20 लाख सीटों की पेशकश की है। इसके बाद ही सभी बजट एयरलाइंस इंडिगो, स्पाइसजेट और गो-एयर इस प्रतिस्पर्धा में कूद पड़ी हैं। इसी के बाद एयर इंडिया ने भी एक स्पेशल किराया ऑफर की पेशकश की है जिसके तहत घरेलू उड़ानों पर एक तरफ के नियमित किराए में कंपनी 40 प्रतिशत तक छूट दे रही है।
विज्ञापन


जेट और इसकी सहयोगी जेट कनेक्ट ने 20 लाख सस्ते टिकट का ऑफर किया है। 24 फरवरी तक बेची जाने वाली इन टिकटों पर आप इस साल के आखिर तक यात्रा कर सकते हैं। यानी होली, दीपावली, छठ या गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा की तैयारी कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेट एयरवेज तो दूरी के हिसाब से चार स्लैब में अपने टिकट बेच रहा है। इसमें सबसे कम किराया सारे टैक्स वगैरह मिलाकर 2250 है और सबसे ज्यादा 3800 रुपया है।

जेट के बाद इंडिगो और गो-एयर ने 21 मार्च की बेंगलुरु-मुंबई की एक फ्लाइट के लिए 2,600 रुपए का शुरुआती टिकट ऑफर किया है। इसी तारीख के लिए नई दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट के लिए इंडिगो ने 3,287 रुपए में टिकट की पेशकश की है। इससे पहले पिछले महीने स्पाइसजेट ने 10 लाख सस्ते टिकट ऑफर किए थे। जबकि दूसरी तरफ दिलचस्प रूप से स्पाइसजेट ने महज तीन दिनों में 114 करोड़ के टिकट बेच डाले।


सस्ते ऑफर पर एक नजर
 
रूट-----------------एयर इंडिया------इंडिगो-----जेट एयरवेज----स्पाइसजेट
दिल्ली-मुंबई---------3,201/---------3,340/------3,350/---------4,426
दिल्ली-चेन्नई--------3,701/---------3,840/------3,850/---------4,714
दिल्ली-कोलकाता-----3,201/---------3,241/------4,663/---------4,662
दिल्ली-जम्मू, श्रीनगर, बनारस----------------------2250/-
दिल्ली-अहमदाबाद, पटना, रायपुर------------------2850/-
दिल्ली-कोलकाता, हैदराबाद, रांची, पुणे ------------3300/-
दिल्ली-चेन्नई, गुवाहाटी ----------------------------3800/-

...और वेबसाइट हो गई क्रैश
मंगलवार को यह स्कीम लॉन्च होते ही जेट एयरवेज को इतने हिट्स मिले कि वेबसाइट ही क्रैश हो गई। सर्वर स्लो होने से लोगों को आज भी बुकिंग कराने में दिक्कत आ रही है। हालांकि एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि बैंडविड्थ बढ़ाई जा रही है, जिससे वेबसाइट नॉर्मल हो जाएगी। वहीं, कई ट्रैवल कंपनियों की वेबसाइट के भी क्रैश होने की खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed