फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Flipcart will provide job to 20 lakh people

इस साल 20 लाख लोगों को रोजगार देगा फ्लिपकार्ट

Wed, 01 Apr 2015 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Apr 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
Flipcart will provide job to 20 lakh people

ई-कामर्स से जुड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट वर्ष 2015 के दौरान 20 लाख लोगों को नौकरी देगी। इनमें से 60 फीसदी नौकरी फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस व माल को लाने ले जाने के क्षेत्र में दी जाएगी।

विज्ञापन


कंपनी का मानना है कि देश में ई-कॉमर्स के बढ़ते चलन से रोजगार सृजन में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले साल ई-कॉमर्स के क्षेत्र में पांच लाख लोगों को नौकरी दी गई थी।
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट के मुताबिक ई-कामर्स के क्षेत्र में मेट्रो शहर के साथ टियर 2 व टियर 3 शहरों में भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष दोनों ही तरीके से नई नौकरियों का सृजन होगा। कंपनी का मानना है कि इस साल 50-60 फीसदी रोजगार टियर-2 व टियर 3 शहरों में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-कॉमर्स के माध्यम से भेजे जाने वाली वस्तुओं की पैकेजिंग के मामले में जयपुर व बड़ौदा लोकप्रिय केंद्र बन गया है और इन दोनों शहरों में भविष्य में नई नौकरी की काफी संभावनाएं हैं।


फ्लिपकार्ट के एसवीपी मार्केटप्लेस अंकित नागोरी के मुताबिक नौकरी सृजन करने के मामले में वस्तुओं के विक्रेता अहम भूमिका निभाएंगे। इनमें मुख्य रूप से घरेलू उत्पाद, अपैरल, मोबाइल से जुड़े आइटम व छोटे उपकरण शामिल हैं।

कंपनी का ऐसा अनुमान है कि हर विक्रेता के कारोबार में बढ़ोतरी से कम से कम 20-25 नए रोजगार का सृजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed