{"_id":"3c8f2ed7278aaf6ffdfbb1cb6ec6d914","slug":"five-times-incrise-in-awareness-about-olx-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स को लेकर जागरूकता पांच गुना अधिक ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ओएलएक्स को लेकर जागरूकता पांच गुना अधिक
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंज्यूमर टू कंज्यूमर (सीटूसी) बाजार में भारत की अग्रणी कंपनी ओएलएक्स ने देश में इस्तेमाल किए गए वाहन की खरीद और बिक्री के लिए शीर्ष स्थल के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत की है। ओएलक्स के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि पोर्टल की व्हीकल कैटेगरी पर ऑटो कैटेगरी के तहत लिस्टेड विज्ञापनों पर हर माह 85 करोड़ पेज व्वूज मिलते हैं।
विज्ञापन
ओएलएक्स का यह भी कहना है कि उसकी ऑटो कैटेगरी को प्रति माह 4.5 करोड़ विजिट मिलती है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि लगभग पांच लाख इंडीविजुअल सेलर्स ओएलक्स पर इस्तेमाल कार व्हीकल के लिए विज्ञापन पोस्ट करते हैं। एक सेलर्स वाहन के लिए विज्ञापन पोस्ट के सिर्फ दो दिन के अंदर 14 रेस्पांस हासिल करता है।
विज्ञापन
ओएलएक्सस इंडिया के सीईओ अमरजीत सिंह बत्रा ने कहा कि ओएलक्स इस्तेमाल कार और दोपहिया वाहन कैटेगरी में बाजार में लीडर है। इस कैटैगरी में लीडरशिप विकसित करना आसान नहीं रहा है क्योंकि बाजार में पहले से कई कंपनियां मौजूद हैं। इसके बावजूद ओएलक्स ब्रांड को लेकर लेकर जागरूकता दूसरी कंपनियों की तुलना में पांच गुना अधिक है। हमने अपना प्लेटफार्म प्रमुख तौर पर कंज्यूमर टू कंज्यूमर पर केंद्रित रखा है। हमारे इस्तेमाल कार के विक्रेता व्यक्ति विशेष होते हैं न कि कारोबारी विक्रेता। ओएलक्स पर हमने कार मालिकों के लिए बाजार पैदा किया है, जहां वे कार के खरीदारों से बेहद सरल तरीके और तेजी से डील कर सकें।
विज्ञापन
ग्लोबल फाइनेंसियल फर्म मॉर्गन स्टेनली द्वारा 5 फरवरी, 2015 को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया था कि ओएलएक्स सीटूसी ईकॉमर्स में मार्केट लीडर है। इसके अलावा मॉर्गन स्टेनली की एक और रिपोर्ट में ऑटो कैटेगरी में ओएलएक्स की ग्रोथ की पुष्टि की की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओएलएक्स ऑटो और इस्तेमाल गुड्स सेगमेंट में तेजी से लीडरशिप हासिल कर रही है। हमने पाया है कि ओएलएक्स अपने फोकस कैटेगरीज में प्रभावी सेल्स चैनल है।