{"_id":"7bec6ede-9319-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"five-subsidized-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें रियायती सिलेंडर में लेटलतीफी की बाधा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पांचवें रियायती सिलेंडर में लेटलतीफी की बाधा
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष में उपभोक्ताओं को पांच रियायती सिलेंडर मुहैया कराने के फैसले का लाभ भले ही लाखों उपभोक्ता उठा चुके हैं। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी हैं जिन्होंने सभी रियायती सिलेंडरों का लाभ नहीं उठाया है।
विज्ञापन
देश के कई राज्यों में देर से रिफिल एलपीजी की आपूर्ति को देखते हुए आशंका यह है कि मार्च अंत में रसोई गैस की बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को इस रियायत का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
दरअसल बुकिंग के बाद रिफिल सिलेंडरों के घर तक पहुंचने में लेटलतीफी को देखते हुए इस तरह की आशंका जताई जा रही है। फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ने सरकार से कहा है कि पांचवें रियायती सिलेंडर के लिए डिलीवरी की जगह बुकिंग की तिथि मान्य किया जाना चाहिए। इससे उपभोक्ताओं को देर से रसोई गैस उपलब्ध होने पर भी सरकारी कवायद का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
दरअसल केरल, गुजरात समेत देश के कई राज्यों में रसोई गैस की बुकिंग के बाद उपभोक्ता तक पहुंचने में हफ्ता दिन का लंबा समय लग रहा है। हालांकि फेडरेशन का कहना है कि रसोई गैस देर से उपलब्ध होने में वेंडर या डीलर की गलती नहीं है।