फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   five richest person of india

इन 5 अमीरों के पास हैं कुल अरबपतियों की आधी संपत्ति

Thu, 14 Aug 2014 12:40 PM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
five richest person of india

देश में अरबपतियों की कुल निजी संपति का आधा हिस्सा रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी सहित महज पांच अमीरों के पास है। सर्वे करने वाली कंपनी वेल्थ एक्स के मुताबिक पांच अरबपतियों के पास कुल 85.5 अरब डॉलर यानी लगभग 5,23,897 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति है।

विज्ञापन

मुकेश अंबानी है सबसे अमीर

five richest person of india

यह देश के अरबपतियों की कुल निजी संपति का 47.5 प्रतिशत है। कंपनी के अनुसार मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास 24.4 अरब डॉलर यानी करीब 1,49,474 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके बाद क्रमश: उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल (17.2 अरब डॉलर), सन फार्मा के दिलीप शांघवी (15.63 अरब डॉलर), विप्रो के अजीम प्रेमजी (14.9 अरब डॉलर) और टाटा संस के शेयरधारक पलोनी सप्रूजी मिस्त्री (12.7 अरब डॉलर) का स्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरूख खान है सबसे अमीर अभिनेता

five richest person of india

इन पांचों के पास कुल मिलाकर 85.5 अरब डॉलर की निजी संपति है। इसमें कुछ प्रमुख अमीर लोगों की संपत्ति के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया है कि शाहरूख खान 60 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर अभिनेता हैं जबकि पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पास 16 करोड़ की संपत्ति है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की स्वामित्व वाली आईपीएल क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस के पास 11.2 करोड़ डॉलर की संपत्ति है।

विज्ञापन

लक्ष्मी निवास मित्तल है दूसरे स्‍थान पर

five richest person of india

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में वित्तीय सफलता हासिल करने के लिए उद्यमिता को अहम बताते हुए स्टडी में कहा गया है कि इन पांचों उद्यमियों ने यह संपत्ति तेल एवं गैस, स्टील और फार्मास्युटिकल सेक्टर में कारोबार के जरिए बनाई है। पांच अरबपतियों में इस्पात किंग लक्ष्मी मित्तल 17.2 अरब डॉलर निजी संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

मित्तल इस्पात बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। लक्ष्मी मित्तल की आर्सेलर मित्तल में 38 फीसदी और क्वींस पार्क रेंजर्स फुटबाल क्लब में 33 फीसदी हिस्सेदारी है। ये पांचों उद्यमी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक कल्याण ओर सामुदायिक विकास के लिए फाउंडेशन के जरिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed