फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   five people come forward to purchase sahara hotel.

सहारा के होटल खरीदने पांच लोग आए आगे

Tue, 19 Aug 2014 04:50 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
five people come forward to purchase sahara hotel.

सहारा की अरबों रुपए की संपत्ति खरीदने के लिए पांच लोग आगे आए हैं। इनमें से एक चीन की और दूसरी मध्य पूर्व एशिया के नामी परिवार ने सहारा की संपत्ति को खरीदने में रूचि दिखाई है।

विज्ञापन


डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक सहारा अपने तीन होटलों की डील 2.1-2.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 13200 करोड़ रुपए तक में करना चाह रहा है।

सूत्रों के मुताबिक जिन पांच लोगों ने यह संपत्ति खरीदने में रूचि दिखाई है, उनमें से कोई भी भारतीय नहीं है। गौरतलब है कि सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बाद से तिहाड़ जेल से ही इस अपनी इन संपत्तियों की डील कर रहे हैं।
विज्ञापन

न्यूयॉर्क का होटल भी है शामिल

five people come forward to purchase sahara hotel.

सहारा प्रमुख की इस संपत्तियों में न्यूयार्क का प्लाजा होटल, ड्रीम होटल और लंदन का ग्रासवेनर हाउस शामिल है। इन होटलों की डील सीधे सहारा प्रमुख कर रहे हैं। इस डील के लिए किसी भी मर्चेंट बैंकर का सहारा नहीं लिया जा रहा है।

इसके अलावा सहारा प्रमुख मुबंई शहर के बाहरी क्षेत्र में अपनी 200 एकड़ जमीन को भी बेचने के लिए वार्ता कर रहे हैं। अतुल इंफ्राटेक के साथ इस जमीन को लेकर 1500 करोड़ रुपए में समझौता होने की बात चल रही है।

10,000 करोड़ जमा करने पर मिलेगी जमानत

five people come forward to purchase sahara hotel.

गौरतलब है‌ कि सहारा प्रमुख पिछले पांच महीनों से तिहाड़ जेल में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख को जमाकर्ताओं के 20,000 करोड़ रुपए वापस न करने पर सुब्रत रॉय को जेल भेज दिया था। सुब्रत रॉय बार-बार कोर्ट की सुनवाई पर उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि 10,000 करोड़ रुपए जमा करने पर ही सुब्रत रॉय को जमानत मिल सकेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने होटल और संपत्तियों की डील करने के लिए 15 दिन की मोहलत सहारा प्रमुख को और दे दी है। सुब्रत रॉय के वकील में कहा था कि होटल और संपत्ति की खरीद का मामला सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed