फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   fitch warns india of rating cut

घट सकती है भारत की ऋण साख: फिच

Tue, 04 Dec 2012 12:13 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 04 Dec 2012 12:13 AM IST
विज्ञापन
fitch warns india of rating cut

अंतरराष्ट्रीय साख निर्धारण संस्था फिच ने चेताया है कि 2014 के आम चुनाव को देखते हुए नीतिगत स्तर पर ढीला रवैया और विकास दर में लगातार गिरावट का रुझान भारत की क्रेडिट रेटिंग ‘निवेश के स्तर’ से भी नीचे ला सकता है। फिच ने चालू वित्तवर्ष के लिए भारत की जीडीपी की वृद्धि दर का अनुमान 6 फीसदी लगाया है।

विज्ञापन


फिच के मुताबिक, नीतिगत कमजोरी और विकास दर में लगातार गिरावट के रुझान के चलते भारत की साख घट सकती है। कमजोर आर्थिक आंकड़ों से आगे भी विकास दर में गिरावट के मिल रहे पुख्ता संकेत रेटिंग को कमजोर कर सकते हैं। फिच ने कहा है कि 2014 के आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से आर्थिक नीतियों में ढीलापन भविष्य में भारत की आर्थिक स्थिति कमजोर कर सकती है और इसका दबाव रेटिंग पर पड़ेगा।
विज्ञापन


एजेंसी के मुताबिक, विकास दर को प्रोत्साहन देने वाले हाल के सुधारात्मक प्रस्तावों पर कार्य करने की जरूरत है और राजनीतिक जोखिम उठाते हुए भी इन्हें लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed