तैयारी पूरी: पहली बार रसोई में पकेगा विदेशी आलू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू के दाम काबू करने के लिए सरकार अब इसका आयात करेगी। राजधानी दिल्ली में आलू 35 से 40 रुपये किलो बिक रहा है। कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है सरकार आलू की कीमतों पर नियंत्रण के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
कृषि सचिव आशीष बहुगुणा के मुताबिक अब इसका आयात किया जाएगा। सहकारी संस्था नेफेड जल्द ही इसके लिए टेंडर मंगाएगी। यह पहली बार है जब सरकार ने आलू आयात करने का फैसला किया है।
आलू का आयात यूरोपीय देशों और पाकिस्तान से होगा ताकि जनवरी में नई फसल आने तक सप्लाई पर्याप्त रहे। सरकार ने स्मॉल फार्मर्स एग्री-बिजनेस कंसोर्टियम से भी आयात की संभावनाएं तलाशने के लिए कहा है।
इस साल घटा है आलू का उत्पादन
जून में सरकार ने आलू के निर्यात पर प्रति टन 450 डॉलर का शुल्क लगाया था ताकि घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता बरकरार रहे और कीमतों पर लगाम लगाई जा सके। इस समय आलू के आयात पर 30 फीसदी की ड्यूटी लागू है।
सरकारी गोदामों में आलू का स्टॉक लगातार घट रहा है। इसलिए सरकार जनवरी में आलू की नई फसल आने तक सप्लाई बेहतर बनाए रखना चाहती है।
देश में कृषि वर्ष 2012-13 के दौरान 4.43 करोड़ टन आलू का उत्पादन हुआ। यह इसके पिछले साल की तुलना में 2.3 फीसदी कम है।