{"_id":"d62af220313173771ca3d6f4f3234343","slug":"fipb-clears-joint-venture-between-tata-and-tesco","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा-टेस्को मिलकर करेंगे मल्टीब्रांड क्षेत्र में डिस्को","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
टाटा-टेस्को मिलकर करेंगे मल्टीब्रांड क्षेत्र में डिस्को
अजीत सिंह, अमर उजाला/ दिल्ली
Updated Mon, 30 Dec 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2013 खत्म होने से पहले केंद्र सरकार ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) से जुड़े दो अहम फैसले किए हैं।
विज्ञापन
मल्टीब्रांड रिटेल के पहले एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है जबकि वोडाफोन में 10,141 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश का रास्ता भी साफ हो गया है। ब्रिटिश रिटेलर टेस्को ने हाल ही में टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट हाइपर रिटेल में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की थी, जिसे विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने पहली ही बैठक में मान लिया है।
सोमवार को एफआईपीबी की बैठक में टेस्को के 11 करोड़ डॉलर के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी के साथ-साथ कंपनी को मौजूदा स्टोर में निवेश की छूट भी दी गई है। एफआईपीबी मंजूरी की जानकारी देते हुए टेस्को के प्रवक्ता ने कहा कि इससे ट्रेंट के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित करने के लिए काम करने का मौका मिलेगा। एफडीआई की शर्तों के तहत 50 फीसदी निवेश बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर में करना होगा, जबकि बाकी 50 फीसदी निवेश स्टोर नेटवर्क के विस्तार के लिए किया जा सकेगा। एफडीआई शर्तों को लेकर सरकार के नरम रुख और टेस्को को तुरंत मिली मंजूरी के बाद बाकी रिटेलरों के आने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
पिछले साल सितंबर में मल्टीब्रांड रिटेल में 51 फीसदी एफडीआई का रास्ता खुलने के बाद टेस्को भारतीय बाजार में उतरने वाली पहली विदेशी रिटेल कंपनी होगा। इस नीति के लागू होने के बाद वालमार्ट के भारत के मल्टीब्रांड क्षेत्र में आने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन भारती रिटेल के साथ वालमार्ट की साझेदारी टूटने से इन उम्मीदों को झटका लगा।
विज्ञापन
12 तरह के उत्पाद बेचने की छूट
टेस्को और ट्रेंट संयुक्त उपक्रम के तहत महाराष्ट्र और कर्नाटक में रिटेल स्टोर खोलेंगे। एफआईपीबी को भेजे प्रस्ताव के मुताबिक, टेस्को फल, सब्जियों, डेयरी, मीट, टेक्सटाइल, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वैलरी समेत कुल 12 तरह के उत्पादों की बिक्री करेगी। महाराष्ट्र और कर्नाटक तक सीमित यह संयुक्त उपक्रम हर साल 3-5 नए स्टोर खोलेगा।
अब कारफूर पर नजर
टेस्को के प्रस्ताव को सरकार द्वारा लिए जाने के बाद यूरोप की जानी-मानी रिटेल कंपनी कारफूर के मल्टीब्रांड क्षेत्र में एंट्री की संभावना प्रबल हो गई है। कारफूर होलसेल के जरिए पहले ही भारत बाजार में दस्तक दे चुकी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने जल्द ही यूरोप की एक और कंपनी के मल्टी ब्रांड रिटेल में आने की उम्मीद जताई है।