{"_id":"fbbe54084cfda5d00a9fbe8aa94f1983","slug":"fipb-clears-hdfc-bank-s-proposal-to-hike-fgn-holding-to-74-pc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी में विदेशी हिस्सेदारी 74 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एचडीएफसी में विदेशी हिस्सेदारी 74 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर
एजेंसी
Updated Sat, 15 Nov 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने एचडीएफसी बैंक के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें बैंक में विदेशी हिस्सेदारी बढ़ा कर 74 फीसदी करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
एफआईपीबी की बैठक के बाद अधिकारियों ने बताया कि एफआईपीबी ने विदेशी हिस्सेदारी 74 फीसदी तक बढ़ाने के एचडीएफसी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
अधिकारी ने कहा कि अब बैंक के पास विदेशी निवेशकों से पूंजी जुटाने की गुंजाइश काफी कम है।
पिछले वर्ष एचडीएफसी ने एफआईपीबी के पास विदेशी हिस्सेदारी 49 फीसदी से बढ़ा कर 67.55 फीसदी करने का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि उस समय एफआईपीबी ने इस प्रस्ताव को मंजूर नहीं किया था।
विज्ञापन
वित्त और उद्योग मंत्रालय की राय थी कि पैरेंट एचडीएफसी लिमिटेड की बैंक में 22 फीसदी हिस्सेदारी एफडीआई है।