{"_id":"f5fb02d0-75f0-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"fipb-clears-four-single-brand-retail-fdi-proposals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल ब्रांड रिटेल में चार प्रस्तावों को मंजूरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सिंगल ब्रांड रिटेल में चार प्रस्तावों को मंजूरी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 13 Feb 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्रालय ने सिंगल ब्रांड रिटेल कारोबार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के 750 करोड़ रुपये के चार निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इनमें डेकैथलॉन और फॉसिल इंक के प्रस्ताव भी शामिल हैं। वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामले विभाग के सचिव अरविंद मायाराम की अध्यक्षता वाले विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने अपनी बैठक में फ्रांस के फैशन ब्रांड प्रॉमॉद, क्रॉकरी बनाने वाली ली क्रूसेट और खेलकूद क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डेकाथलॉन के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
ली क्रूसेट, फॉसिल इंक और डेकाथलॉन का प्रस्ताव 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाला है जबकि प्रॉमॉद ने खुदरा क्षेत्र में संयुक्त उद्यम के जरिये उतरने की अनुमति मांगी है। सरकार के एकल ब्रांड खुदरा कारोबार में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की मंजूरी दिए जाने के बाद से इस क्षेत्र में निवेशकों की रुचि बढ़ी है।
विज्ञापन
एफआईपीबी ने हाल के महीनों में सिंगल ब्रांड रिटेल कारोबार में कई प्रमुख निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें स्वीडिश कंपनी आइकिया, ब्रिटिश फुटवियर निर्माता पेवर्स इंग्लैंड, लक्जरी वस्त्र का कारोबार करने वाली अमेरिका की कंपनी ब्रूक ब्रदर्स और इटली की आभूषण निर्माता दैमियानी शामिल हैं।
विज्ञापन