फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   FIPB clears 14 FDI proposals worth Rs 1,528 cr

एफआईपीबी ने 1,528 करोड़ के एफडीआई को दी मंजूरी

Wed, 06 Aug 2014 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Aug 2014 06:25 PM IST
विज्ञापन
FIPB clears 14 FDI proposals worth Rs 1,528 cr

विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने 14 कंपनियों के कुल 1,528.38 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआई) के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने छह  कंपनियों के निवेश प्रस्तावों को अस्वीकृत भी कर दिया, जबकि सात पर प्रस्तावों पर फैसला टाल दिया गया। इन प्रस्तावों पर 4 जुलाई को हुई बोर्ड की बैठक में विचार किया गया था।

विज्ञापन


एफआईपीबी द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों में दवा कंपनी लॉरस लैब्स का 600 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव, एकमे सोलर एनर्जी का 275 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, सिंक्लेयर्स होटल्स का 41.52 करोड़ और गोल्डेन एग्री रिसोर्सेज (इंडिया) का 485.9 करोड़ के एफडीआई प्रस्ताव भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एजिलेंट टेक्नॉलजीस, र्किस्टीन कोमर्मंड मार्गोटिन, एचएलजी इंटरप्राइजेजख् जीस्टेड होटल्स आदि के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है। वेंचुरा इंडिया के प्रस्ताव के मामले में सरकार ने कंपनी से कोर्ट ऑर्डर के साथ एफआईपीबी से दोबारा संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर केमिन इंडस्ट्रीज साउथ एशिया प्रा.लि., अमेरिका की गेविस फार्मा एलएलसी और फेरेरो इंडिया प्रा. लि. के प्रस्तावों एफआईपीबी से मंजूरी लेने की जरूरत न होने की बात कही गई, जबकि आईएनएक्स म्यूजिक प्रा. लि. ने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed