फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   FinMin wants PSBs to promote lower grade staff on merit

पीएसयू बैंकों में पदोन्नति से भरें वरिष्ठ पदों की रिक्तियां

Mon, 13 Apr 2015 10:51 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Mon, 13 Apr 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
FinMin wants PSBs to promote lower grade staff on merit

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में जीएम और डीजीएम द्वारा बड़े पैमाने पर रिटायरमेंट की संभावनाओं के मद्देनजर वित्त मंत्रालय ने बैंकों से निचली ग्रेड के कर्मचारियों को योग्यता के आधार पर पदोन्नत करने को कहा है, जिससे कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जा सके।

विज्ञापन


सरकारी बैंकों के प्रमुखों और इंडियन बैंक एसोसिएशन के साथ हाल में हुई बैठक में वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव हंसमुख अधिया ने बैंक के अंदर स्केल-2 और स्केल-3 कर्मचारियों को पदोन्नत करने को कहा है।
विज्ञापन


अधिया ने पीएसयू बैंक प्रबंधन को लिखे एक पत्र में कहा है कि बैंक निकट भविष्य में डीजीएम और जीएम के स्तर पर बड़े पैमाने पर रिटायरमेंट से ऊंचे स्तर पर कर्मचारियों की कमी स्केल-2 और स्केल-3 के अधिकारियों को पदोन्नत कर दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जनवरी में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पुणे में बैंकरों की रिट्रीट में पीएसयू बैंकों में सीनियर स्तर पर अधिकारियों की कमी का मुद्दा उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed