{"_id":"58e07898-3970-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fined-four-indian-brokerage-firms-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में चार भारतीय ब्रोकरेज फर्मों पर जुर्माना","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अमेरिका में चार भारतीय ब्रोकरेज फर्मों पर जुर्माना
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Wed, 28 Nov 2012 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी शेयर बाजार की नियामक संस्था सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) ने 4 भारतीय ब्रोकरेज कंपनियों को नियमों के उल्लंघन का दोषी करार दिया है। इनमें एंबिट कैपिटल, एडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं।
विज्ञापन
हालांकि एसईसी 18 लाख डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपये) का जुर्माना वसूल कर मामले के निपटारे पर सहमत हो गई है। एसईसी ने इन ब्रोकरेज कंपनियों पर रजिस्ट्रेशन कराए बिना ही संस्थागत निवेशकों को गैरकानूनी ढंग से सेवाएं मुहैया कराने का आरोप लगाया है। एसईसी ने बताया है कि नियमों के उल्लंघन की दोषी पाई गई चारों कंपनियां मिलकर 18 लाख डॉलर का जुर्माना भरकर मामले का निपटारा करने को राजी हैं।
विज्ञापन