{"_id":"95e36625f93b10b46d7a3bf06d1a7e19","slug":"financial-services-sector-back-on-hiring-mode-pwc-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा नियुक्तियां शुरू करने की तैयारी में वित्तीय सेवा क्षेत्र","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
दोबारा नियुक्तियां शुरू करने की तैयारी में वित्तीय सेवा क्षेत्र
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 23 Jul 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक स्तर पर आधे से अधिक वित्तीय सेवा क्षेत्र के सीईओ आने वाले वर्ष में कम से कम 5 फीसदी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। पीडब्लूसी की सर्वे रिपोर्ट बताती है कि विकसित बाजारों में रिकवरी के चलते इस सेक्टर में तेजी और विश्वास मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय सेवा इंडस्ट्री के प्रमुखों की योजना विभिन्न पृष्ठभूमि से लोगों को अपने साथ जोड़ने की है। इनमें इंटरनेट, सोशल मीडिया कंपनियों के लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों, सरकार के संबंधों और सोशल मीडिया विशेषज्ञों की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन
सर्वे के मुताबिक वित्तीय सेवा क्षेत्र के सीईओ दोबारा नियुक्तियां शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। सर्वे में शामिल 56 फीसदी सीईओ आने वाले साल में अतिरिक्त कर्मचारियों को नियुक्ति करने की योजना बना रहे हैं। विशेषकर बीमा उद्योग में नियुक्तियों की रफ्तार तेज रहने की उम्मीद है। बीमा उद्योग के 40 फीसदी सीईओ अपने कर्मचारियों की संख्या 5 फीसदी से अधिक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। जबकि, बैंकों और एसेट मैनेजरों में करीब 30 फीसदी सीईओ अगले साल नियुक्तियां बढ़ाने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
वित्तीय सेवा क्षेत्र के कंपनियों की रुचि गेम डिजाइनरों में अधिक है, क्योंकि कंपनियां अपनी डिजिटल उपस्थिति और परस्पर सक्रियता बेहतर बनाने की तैयारी में हैं। इस सर्वे के अंतर्गत 53 देशों में वित्तीय सेवा क्षेत्र के 338 सीईओ का साक्षात्कार किया गया।
पीडब्लूसी ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज एचआर कंसल्टिंग प्रमुख जॉन टेरी का कहना है कि वित्तीय सेवा के संगठन अपने ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए अपनी कोर वैल्यू और उद्देश्यों पर दोबारा विचार कर रहे हैं और बड़ा कारोबारी समुदाय जब अपना विस्तार करता है, तो वह आगे की तरफ कदम बढ़ाता है।
कारोबार के विकास के लिए अहम खतरा बन चुके साइबर हमलों से निपटने के लिए कंपनियां पूर्व हैकरों को बोर्ड में लाने की योजना बना रही हैं। इसके अलावा वित्तीय क्षेत्र की कंपनियां सरकारी सेवाओं और एनजीओ से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने की भी तैयारी कर रही हैं। क्योंकि, निवेशकों के साथ संबंधों की तरह सरकार के साथ रिश्ते भी धीरे-धीरे महत्वपूर्ण बनते जा रहे हैं।