फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   finance ministry make new roadmap for pension

पेंशन की टेंशन को दूर करेगी सरकार

Fri, 06 Jun 2014 09:54 PM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
finance ministry make new roadmap for pension

मोदी सरकार आगामी बजट में पेंशन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए कई अहम कदम उठाने की तैयारी में हैं। इसके तहत आम लोगों को पेंशन उत्पादों में निवेश करने पर टैक्स छूट पाने का एक अलग विकल्प देने की योजना है।

विज्ञापन


यानी, टैक्स बचाने के लिए करदाता को एक लाख रुपये से ज्यादा का निवेश करने का मौका मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार जीवन बीमा क्षेत्र में सुधार के लिए किस तरह के कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए हाल ही में वित्तीय सेवा मामले के सचिव जीएस संधू ने जीवन बीमा क्षेत्र के प्रमुखों से बातचीत की है।

ज्यादा रुपए के निवेश की मांग

finance ministry make new roadmap for pension

बैठक में एलआईसी काउंसिल के अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम, बजाज आलियांज के वरिष्ठ अधिकारी के अलावा दूसरी प्रमुख कंपनियों के अधिकारी शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय इस बात पर सहमत है कि पेंशन क्षेत्र को आकर्षक बनाने की जरूरत है। इसके लिए यह जरूरी है कि टैक्स बचाने के लिए मौजूदा सीमा में बदलाव किया जाए।

यानी, एक लाख रुपये निवेश पर टैक्स छूट पाने की सीमा को बढ़ाया जाए। इस सीमा को 1.50 लाख रुपये तक किया जा सकता है। जिसमें पेंशन क्षेत्र में निवेश के लिए अलग वर्ग बन सकता है।

वित्त मंत्रालय का मानना है कि पेंशन क्षेत्र को अतिरिक्त तरजीह देने से जहां सोशल सिक्योरिटी को बढ़ावा मिलेगा, वहीं लंबी अवधि के लिए पूंजी जुटाना भी कंपनियों के लिए आसान होगा। जिस पूंजी को जीवन बीमा कंपनियां इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश कर सकेंगी।

पेंशन उत्पादों पर कंपनियों का जोर नहीं

finance ministry make new roadmap for pension

जीवन बीमा क्षेत्र की एक कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इरडा के नए नियम के तहत कंपनियों को पेंशन उत्पादों पर रिटर्न की न्यूनतम गारंटी देने की बात कही गई है।

चूंकि, पेंशन क्षेत्र में लंबी अवधि का निवेश होता है, ऐसे में कंपनियों के लिए न्यूनतम गारंटी देना आसान नहीं है। इस वजह से बाजार में कंपनियां पेंशन उत्पादों की बिक्री में बहुत जोर नहीं लगा रही हैं। साथ ही नए उत्पाद फाइल करने भी रुचि कम रख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed