{"_id":"21ef7a32-2f48-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"finance-ministers-explain-advantages-of-cash-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्रियों को कैश ट्रांसफर के फायदे समझाएंगे वित्तमंत्री","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मुख्यमंत्रियों को कैश ट्रांसफर के फायदे समझाएंगे वित्तमंत्री
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Nov 2012 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शुक्रवार को होने वाली वित्त मंत्री पी चिदंबरम की बैठक में सब्सिडी के नकद भुगतान की तैयारियों और केंद्र की योजनाओं में रफ्तार लाने का मुद्दा अहम रहेगा। इस कार्यकाल में चिदंबरम की मुख्यमंत्रियों के साथ इस तरह की यह पहली मुलाकात है, जिसमें प्रमुख सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सब्सिडी के बजाय सीधे नकद भुगतान का मुद्दा खासतौर पर छाया रहेगा। केंद्र सरकार इस योजना को वर्ष 2014 के आम चुनाव से पहले देश भर में लागू करना चाहती है जबकि राज्यों की अपनी दिक्कतें हैं। राज्यों की शंकाओं को दूर करने के लिए वित्त मंत्री नकद भुगतान के फायदे और इस व्यवस्था को लागू करने का रोड मैप मुख्यमंत्रियों के सामने रख सकते हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के अलावा चंडीगढ़ के प्रशासक के शामिल होने की उम्मीद है। नकद भुगतान जैसी योजनाओं को लागू करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों की पहुंच होना जरूरी है। इसलिए चुनिंदा सरकारी बैंकों के प्रमुखों को भी बुलाया गया है। इस दौरान राज्यों में कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों को मिलने वाले कर्ज में हुई बढ़ोतरी और केंद्र की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में राज्य भी वित्तीय समावेशन के मोर्चे पर आ रही दिक्कतों को वित्त मंत्री और बैंक प्रमुखों के सामने रखेंगे। पिछले महीने हुई राज्यों के खाद्य मंत्रियों की बैठक में भी नकद भुगतान की योजना को लेकर राज्यों ने अपनी दिक्कतें जाहिर की थीं। सहकारी बैंकों के लिए रिवाइवल पैकेज के मुद्दे पर भी राज्यों को केंद्र से काफी उम्मीदें हैं।