{"_id":"158268f2-a5f1-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"female-will-have-to-pay-less-car-insurance-premiums","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हैं तो कम देना होगा कार का इंश्योरेंस प्रीमियम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
महिला हैं तो कम देना होगा कार का इंश्योरेंस प्रीमियम
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Apr 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप महिला हैं, और आपके नाम से कार है, तो आपको जल्द ही कम इंश्योरेंस प्रीमियम देने की सौगात मिल सकती है। इसके तहत आपको सामान्य प्रीमियम के मुकाबले 10-12 फीसदी तक कम प्रीमियम देना पड़ेगा।
विज्ञापन
मोटर इंश्योरेंस देने वाली कंपनियां इस तरह के उत्पाद बाजार में महिलाओं को लुभाने के लिए लाने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए कंपनियों ने उत्पाद की रूप रेखा भी तैयार कर ली हैं।
विज्ञापन
भारती अक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीईओ और एमडी अमरनाथ अनंतनारायण ने बताया कि कंपनी महिलाओं के लिए खास तरह से उत्पाद लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत मोटर इंश्योरेंस में उन्हें कम प्रीमियम देना होगा। इसकी प्रमुख वजह उनका पुरुषों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित वाहन चलाना है। ऐसे में इसका लाभ भी उन्हें मिलना चाहिए।
विज्ञापन
अनंतनारायण के अनुसार इसके अलावा कंपनी ने एक पॉयलट प्रोजेक्ट भी शुरू किया है, जिसके तहत वह वाहन चालक द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर प्रीमियम तय करने का उत्पाद लाने पर विचार कर रही है। यानी ज्यादा गाड़ी चलाने पर ज्यादा प्रीमियम और कम गाड़ी चलाने पर कम प्रीमियम देना होगा। कंपनी ने पॉयलट प्रोजेक्ट भी शुरू कर दिया है।
मैग्मा एचडीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीईओ स्वराज कृष्णन के अनुसार मोटर इंश्योरेंस में इंडस्ट्री कई तरह के नए उत्पाद लाने की संभावना तलाश रही है। जिसके तहत महिलाओं को कम प्रीमियम देना, ज्यादा गाड़ी चलाने पर चालक को ज्यादा प्रीमियम देने, वाहन चलाने के बेहतर रिकार्ड होने पर प्रीमियम में छूट देने जैसे उत्पाद लाने पर विचार किया जा रहा है।
क्यों इस तरह के उत्पाद लाने की है तैयारी
जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के अनुसार लिंग के आधार पर, गाड़ी के रंग के आधार पर और हर रोज गाड़ी द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर प्रीमियम का निर्धारण करने का मॉडल विकसित देशों में काफी प्रचलित है। इसके पीछे सोच यह है कि एक तो उत्पाद को आकर्षक बनाया जाय, दूसरे अगर ड्राइवर पर जोखिम कम है, तो उसे उसका लाभ भी दिया जाय। अब भारतीय कंपनियां भी इसी मॉडल को लाने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि कंपनियों को इस तरह के उत्पाद लाने के लिए बीमा नियामक इरडा से उत्पाद की मंजूरी लेना भी अनिवार्य है।
लाल कार रखने पर देना पड़ सकता है ज्यादा प्रीमियम
एक प्रमुख जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी के अनुसार रंग के आधार पर भी प्रीमियम तय करने पर भी चर्चा की जा रही है। इसके तहत अभी तक के रिकार्ड को देखते हुए लाल रंग की कार रखने वाले ग्राहकों को ज्यादा प्रीमियम चुकाना पड़ सकता है। अधिकारी के अनुसार गाड़ियों की चोरी के रिकार्ड को देखते हुए यह पाया गया है कि लाल रंग की गाड़ी ज्यादा चोरी होती है। ऐसे में उस पर जोखिम बढ़ जाता है।