फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Female PSU insurance staff may get transfers of their choice

सरकारी बीमा कंपनियां: लेडीज स्टाफ के लिए खुशखबरी

Mon, 27 Oct 2014 09:07 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Mon, 27 Oct 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
Female PSU insurance staff may get transfers of their choice

सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनियों की महिला कर्मचारियों को जल्द ही अपनी पसंद की जगह तबादला लेने की सुविधा मिलने वाली है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), भारतीय साधारण बीमा निगम (जीआईसी) सहित पांच सरकारी बीमा कंपनियों से महिला कर्मचारियों के अनुकूल स्थानांतरण नीति तैयार करने को कहा है, ताकि वह ऐसी जगह अपना तबादला करवा सकें, जहां उनके पति काम कर रहे हों, या जहां उनके अभिभावक रह रहे हों। मंत्रालय ने सरकारी बीमा कंपनियों के प्रमुखों को पत्र भेज कर अपने बोर्ड की स्वीकृति से ऐसी स्थानांतरण या पद स्थापना नीति तैयार करने को कहा गया है। पत्र में बीमा कंपनियों को इस तरह से अपनी स्थानांतरण नीति तैयार करने को कहा गया है, जिससे महिला कर्मचारियों की परेशानी कम की जा सके।


स्थानांतरण नीति में इस बात के लिए पर्याप्त गुंजाइश रखने के लिए कहा गया है, जिससे कि विवाहित महिला कर्मचारियों के अनुरोध पर उन्हें अपने पति के काम करने वाली जगह पर या उसके निकटतम स्थान पर तबादला दिया जा सके। इसी तरह अविवाहित महिला कर्मचारियों को अपने अभिभावकों के पास या उसके निकटतम उपलब्ध स्थान पर नियुक्ति दी जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed