{"_id":"3e5968a306a3c99b6002e9a2f383fa44","slug":"fdi-investment-boostup-and-6400-crore-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"FDI, 9000 करोड़ के निवेश को मंजूरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
FDI, 9000 करोड़ के निवेश को मंजूरी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम चुनावों को करीब आता देख केंद्र सरकार अब जल्द फैसले लेने लगी है। इसी के मद्देनजर वोडाफोन के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद सोमवार को ब्रिटिश दवा कंपनी ग्लैक्सो स्मिथलाइन, जापानी कंपनी हिताची सहित दूसरी कंपनियों के नौ हजार करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ग्लैक्सो का मंजूर किया गिया प्रस्ताव फार्मा क्षेत्र का अभी तक सबसे बड़ा एफडीआई प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की बैठक में ग्लैक्सो स्मिथलाइन के 6,400 करोड़ रुपये के एफडीआई प्रस्ताव को मंजूर किया गया है। नई मंजूरी मिलने से ब्रिटिश कंपनी भारतीय इकाई में अपनी हिस्सेदारी 75 फीसदी तक कर सकेगी। अभी कंपनी की भारतीय इकाई में 50.67 फीसदी हिस्सेदारी है। इसी तरह जापान की कंपनी हिताची के 1,540 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सिंगापुर के होस्पीरा समूह के 1,039 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी एफआईपीबी ने मंजूरी दी है। हालांकि सोमवार की बैठक में एक अन्य दवा कंपनी ल्यूपिन के निवेश प्रस्ताव को एफआईपीबी की हरी झंडी नहीं मिल पाई है। सोमवार को हुई एफआईपीबी की बैठक में कुल 8879 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है।
विज्ञापन
वोडाफोन का प्रस्ताव को सीसीईओ को भेजा गया
ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन के भारतीय इकाई में 10,141 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के आर्थिक मामलों की समिति के पास भेज दिया है। एफआईपीबी पहले ही वोडाफोन के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे चुकी है।