फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   fdi inflows jump 65 persent

एफडीआई 65 फीसदी उछला

Fri, 21 Dec 2012 10:51 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 21 Dec 2012 10:51 PM IST
विज्ञापन
fdi inflows jump 65 persent
देश का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) अक्तूबर माह में सालाना आधार पर 65 फीसदी बढ़कर 1.94 अरब डॉलर हो गया। अक्तूबर 2011 में देश में 1.16 अरब डॉलर का निवेश हुआ था। औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के अनुसार, हालांकि इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अक्तूबर की अवधि के दौरान एफडीआई की आवक करीब 27 फीसदी घटकर 14.78 अरब डॉलर रह गई।
विज्ञापन


पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 20.29 अरब डॉलर था। सितंबर में होटल एवं पर्यटन सेक्टर में 3.11 अरब डॉलर, मेटल इंडस्ट्री में 1.21 अरब डॉलर, विनिर्माण में 69.1 करोड़ डॉलर और ऑटोमोबाइल में 74.3 करोड़ डॉलर की एफडीआई आई। वित्तीय वर्ष के पहले सात माह के दौरान देश में सबसे अधिक विदेशी निवेश मारीशस से 6.75 अरब डॉलर का हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed