{"_id":"1275952a-272b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"farmers-strict-on-raising-minimum-support-price-of-sugarcane","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर अड़े किसान","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर अड़े किसान
कुशीनगर/एजेंसी
Updated Mon, 05 Nov 2012 02:57 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादक संघ ने गन्ने की कीमत 300 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष आद्या प्रसाद पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि किसी भी हालत में किसान 300 रूपया प्रति क्विंटल से कम कीमत स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
पांडेय का कहना है कि खाद, बीज, कीटनाशक और मजदूरी में हुए इजाफे से किसान परेशान हैं। ऐसे में गन्ने का लाभकारी मूल्य 300 रूपया प्रति क्विंटल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे कम कीमत पर किसानों को नुकसान होगा और वह कम कीमत पर गन्ना चीनी मिलों को नहीं देंगे।
विज्ञापन
पांडेय ने कहा कि गुड़ और खांडसारी इकाईयां किसानों को 300 रूपया प्रति क्विंटल की कीमत दे रही है। चीनी मिलों का मुनाफा ज्यादा है लिहाजा उन्हें यह कीमत देने में देनी चाहिए। कम कीमत मिलने पर गन्ना क्षेत्रफल पर इसका प्रतिकूल असर पडेगा और चीनी उत्पादन अछूता नहीं रहेगा।
विज्ञापन