फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   farewell to be ratan tata, cyrus commanded him to today

रतन टाटा की होगी विदाई, साइरस आज संभालेंगे कमान

Fri, 28 Dec 2012 03:40 PM IST
नई दिल्ली/बिजनेस डेस्क
नई दिल्ली/बिजनेस डेस्क Updated Fri, 28 Dec 2012 03:40 PM IST
विज्ञापन
farewell to be ratan tata, cyrus commanded him to today

साइरस मिस्त्री 2011 में रतन टाटा का वारिस घोषित किए जाने के बाद 28 दिसंबर को उनकी जगह ले रहे हैं। साइरस से सामने दुनिया के छह महाद्वीपों के करीब 80 देशों में फैले टाटा समूह की करीब 100 कंपनियों के कामकाज और संपत्तियों को संभालने की चुनौती होगी।

विज्ञापन


जेआरडी टाटा: 1938 में जेआरडी टाटा ने 34 साल की उम्र में टाटा सन्स के चेयरमैन बने। जेआरडी के कमान संभालते वक्त टाटा समूह में कुल 14 कंपनियां थीं, जिनकी संख्या उनके कार्यकाल में गई गुना बढ़कर 95 पर पहुंच गई।
विज्ञापन


रतन टाटा: 1962 से टाटा समूह में काम शुरू करने के बाद 1991 में रतन टाटा सन्स के चेयरमैन बने। उनके 21 साल के कार्यकाल में टाटा समूह की आमदनी 14,000 करोड़ से बढ़ कर 4.75 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई और 18.3 फीसदी की सालाना कंपाउंड ग्रोथ के साथ यह एक ग्लोबल कारोबारी समूह बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइरस के अहम पड़ाव

1968 : कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज हस्ती पालोनजी मिस्त्री के पुत्र साइरस मिस्त्री का जन्म।
1991 : डायरेक्टर के रूप में शपूरजी पालोनजी समूह को साइरस ने काम शुरू किया।
1994 : साइरस शपूरजी पालोनजी समूह की कंस्ट्रक्शन शाखा के एमडी बने।
2006 : पिता पालोनजी मिस्त्री के टाटा सन्स से रिटायर होने पर साइरस ने उनकी जगह ली।
2010 : टाटा समूह द्वारा गठित कमेटी ने रतन के उत्तराधिकारियों की उम्मीदवारी में साइरस को शामिल किया।
2011 : साइरस को रतन टाटा का वारिस घोषित करते हुए टाटा सन्स का वाइस प्रसीडेंट बनाया गया।
2012 : 28 दिसंबर को रतन टाटा के रिटायर होने पर साइरस टाटा समूह के चेयरमैन की कुर्सी संभाल रहे हैं।

टाटा समूह: कहां से कितनी कमाई
इंजीनियरिंग : 39 फीसदी
मेटल : 28 फीसदी
आईटी-कम्यूनिकेशन : 16
एनर्जी : 6 फीसदी
उपभोक्ता उत्पाद : 4 फीसदी
सेवा क्षेत्र : 4 फीसदी
रसायन : 3 फीसदी
नोट : वित्त वर्ष 2011-12 में टाटा सन्स की की कुल आय करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये (100.09 अरब डॉलर) रही।

साइरस की टीम
1- अनिल सरदाना
एमडी, टाटा पावर
2- हरीश भट्ट
एमडी, टाटा ग्लोबल ब्रेवरेजेस
 3- कार्ल स्लिम
एमडी, टाटा मोटर्स
4- रामकृष्ण मुकुंदन
एमडी, टाटा कैमिकल्स
5- रेमंड बिक्सन
एमडी, इंडियन होटल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed