{"_id":"d20d12574cbbc7a5ca7be263531e12b3","slug":"fan-following-of-hyunde-on-facebook-crosses-5-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर बढ़ गई ह्यूंदे के फैन्स की संख्या","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
फेसबुक पर बढ़ गई ह्यूंदे के फैन्स की संख्या
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
ह्यूंदे मोटर इंडिया ने फेसबुक पर 50 लाख से अधिक फैन बनाने में सफलता हासिल की है। फेसबुक पर ह्यूंदे का आधिकारिक पेज 2011 में लांच किया गया था।
विज्ञापन
पेज लांच करने का मकसद भारतीय ग्राहकों से सीधे जुड़ना था। कंपनी ने तीन वर्ष के भीतर 50 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। ह्यूंदे 2014 में भारत में सबसे तेज गति से 50 लाख फैन बनाने वाला ऑटो ब्रांड बन गया है। कंपनी ने इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पहल की घोषण की है। इसके तहत ह्यूंदे के फैन को ह्यूंदे के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान से मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन