फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ?factoring services companies focused on

फैक्टरिंग सर्विसेज पर कंपनियों का जोर

Fri, 11 Jan 2013 11:13 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Jan 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
?factoring services companies focused on

छोटे और मझोले कारोबारियों को बड़ी कंपनियों से मिलने वाले भुगतान में देरी को रोकने के लिए कई कंपनियां फैक्टरिंग सेवाएं दे रही हैं। इसके तहत कारोबारी को बड़ी कंपनी से मिलने वाले भुगतान की 80 फीसदी राशि तक फैक्टरिंग सेवाएं देने वाली कंपनियां भुगतान करती है। ऑर्डर भेजते वक्त ही भुगतान देने के एवज में 15-16 फीसदी तक ब्याज फैक्टरिंग सर्विसेज देने वाली कंपनियां लेती हैं।

विज्ञापन


इंडिया फैक्टरिंग के सीईओ सुदेब सर्बअधिकरी ने अमर उजाला को बताया कि छोटे और मझोले कारोबारी ज्यादातर बड़ी कंपनियों के लिए वेंडर का काम करते हैं। जिसके तहत उन्हें भुगतान 50-60 दिनों की अवधि में सामान्य तौर पर मिलता है। मौजूदा आर्थिक सुस्ती के दौर में यह अवधि काफी बढ़ गई है। ऐसे में भुगतान में देरी से छोटी कंपनियों के लिए वर्किंग कैपिटल की समस्या आ जाती है।
विज्ञापन


फैक्टरिंग सेवाएं देने वाली कंपनी इस समस्या को दूर करने के लिए छोटे कारोबारियों के साथ समझौता कर 80 फीसदी तक भुगतान की राशि को ऑर्डर बड़ी कंपनी के पास पहुंचने पर दे देती है। जबकि शेष राशि कंपनी के भुगतान के बाद कारोबारी को मिल जाती है। शुरू में ही भुगतान मिलने के एवज में छोटे कारोबारी को ब्याज चुकाना पड़ता है। इसके लिए छोटे कारोबारी, फैक्टरिंग सेवाएं देने वाली कंपनी और आर्डर लेने वाली कंपनी के बीच समझौता किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि इंडिया फैक्टरिंग ने साल 2010 से कारोबार शुरू किया है। जिसमें माल्टा के फिम बैंक की 49 फीसदी और पंजाब नेशनल बैंक की 30 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी अभी 15-16 फीसदी की ब्याज दर ले रही है। जिसके तहत फार्मा, टेक्सटाइल, आईटी एंड हार्डवेयर, स्टील और ऑटो कंपोनेंट के कारोबारी प्रमुख ग्राहक हैं।


देश में इंडिया फैक्टरिंग के अलावा एसबीआई फैक्टरिंग और कैनबैंक फैक्टरिंग आदि कंपनियां भी काम कर रही हैं। हरियाणा चैम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारी एएल अग्रवाल के अनुसार मांग में आई कमी की वजह से कंपनियों को मिलने वाली भुगतान की अवधि 100 दिन के करीब पहुंच गई हैं। जबकि एमएसएमईडी एक्ट-2006 के अनुसार एसएमई कारोबारियों को 45 दिन के तक भुगतान मिल जाना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed