फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   facebook-whatsapp could not use consumer details

फेसबुक-वाट्सऐप को दी गई चेतावनी

Fri, 11 Apr 2014 05:31 PM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
facebook-whatsapp could not use consumer details

अमेरिकी बाजार नियामक ने सोशल साइट फेसबुक और मोबाइल मैसेंजर सर्विस वाट्स ऐप को ग्राहकों के डेटा की निजता (प्राइवेसी) बनाए रखने के लिए चेताया है। यह चेतावनी बीते दिनों मार्क जकरबर्ग की अगुवाई वाली फेसबुक द्वारा वाट्स ऐप को 19 अरब डॉलर में खरीद लिए जाने को देखते हुए दी गई है।

विज्ञापन


फेडरल ट्रेड कमीशन (एफटीसी) ने फेसबुक और वाट्सऐप दोनों को लिखे पत्र में कहा है कि दोनों कंपनियों ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया था कि अधिग्रहण के बाद भी वाट्सऐप की प्राइवेसी संबंधी प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन किया जाता रहेगा।

विज्ञापन

ग्राहकों से लेनी होगी मंजूरी

facebook-whatsapp could not use consumer details

एफटीसी ने कहा है कि अधिग्रहण के बावजूद वाट्सऐप को अपने ग्राहकों से किए गए प्राइवेसी के वायदे को निभाते रहना होगा। ऐसा न करने पर दोनों कंपनियों के खिलाफ अमेरिकी कानून के उल्लंघन का मामला बनेगा।

एफटीसी ने कहा है कि किसी भी कारण से अगर प्राइवेसी सेटिंग में कोई बदलाव करने या ग्राहकों के डेटा का किसी अन्य रूप में इस्तेमाल करने के लिए कंपनी को ग्राहकों से बाकायदा मंजूरी लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed