फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   facebook to replace infosys on nasdaq 100 next wednesday

इनफोसिस नास्डैक-100 से होगी बाहर

Wed, 05 Dec 2012 10:38 PM IST
न्यूयार्क/एजेंसी
न्यूयार्क/एजेंसी Updated Wed, 05 Dec 2012 10:38 PM IST
विज्ञापन
facebook to replace infosys on nasdaq 100 next wednesday
देश की दिग्गज आईटी कंपनी इनफोसिस 12 दिसंबर को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक नास्डैक-100 से बाहर हो जाएगी। सूचकांक में फेसबुक को शामिल किए जाने के चलते इनफोसिस को अपनी जगह गंवानी पड़ेगी। पिछले सप्ताह की गई घोषणा के मुताबिक इनफोसिस को नास्डैक के बेंचमार्क सूचकांक ने नास्डैक-100 से हटा कर एनवाईएसई में शामिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नास्डैक ने इस बारे में एक बयान जारी कर बताया है कि 12 दिसंबर को बाजार खुलने से पहले फेसबुक को नास्डैक-100 इनडेक्स के साथ-साथ नास्डैक-100 इक्वल वेट इनडेक्स और नास्डैक-100 टेक्नोलॉजी सेक्टर इनडेक्स में जगह दे दी जाएगी। इन सभी सूचकांकों में फेसबुक इनफोसिस की जगह लेगी।

विज्ञापन


इनफोसिस ने बताया है कि 12 दिसंबर से अमेरिका में उसके शेयर एनवाईएसई यूरोनेक्स्ट मार्केट में इनफी ट्रिकर सिंबल के साथ कारोबार करेंगे। इसके साथ ही स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होने तक उसके नास्डैक में भी उसके शेयर का कारोबार इनफी सिंबल के साथ जारी रहेगा। गौरतलब है कि इनफोसिस नास्डैक में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी है, जोकि 1999 में सूचीबद्ध हुई थी। इसके बाद 2006 में इसे नास्डैक के प्रमुख सूचकांक नास्डैक-100  में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed